हजारीबागः जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के बाबूपारा गांव में वृद्ध दंपति वकील दास और झुनियां देवी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह ग्रामीणों को शव मिला।पुलिस और एसडीपीओ मौके पर पहुंच जांच में जुटे हैं। गांव में आक्रोश और भय का माहौल है।
गोलगप्पा खाने के बाद 25 से ज्यादा बच्चे बीमार, उल्टी दस्त और डिहाइड्रेशन की शिकायत
घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया है।जिसके बाद घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। मामले को लेकर पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
झारखंड की मुस्कान का खौफनाक इंतकाम, देवर से प्यार और पति से नफरत का खूनी अंजाम
मामले की जांच में जुटी पुलिस
प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। घटना की पुष्टि बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने की।उन्होंने कहा कि तेज हथियार से वृद्ध दंपती की हत्या की गई है।थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। बहुत जल्द अपराधी गिरफ्त में होंगे।




