गयाजी में बाघ के बाद अब रिहायशी इलाके में घुसा हाथी, झारखंड से बिहार में हुई एंट्री से दहशत में लोग

गयाजी में बाघ के बाद अब रिहायशी इलाके में घुसा हाथी, झारखंड से बिहार में हुई एंट्री से दहशत में लोग

डेस्कः बिहार के गयाजी में शुक्रवार को बाघ देखा गया था और अब आबादी वाले इलाके में हाथी घुस आया है। रिहायशी इलाके में हाथी मस्ती से घूमता हुआ नजर आया तो लोगों में अफरातफरी और दहशत की स्थिति पैदा हो गई। आनन-फानन में वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को जंगल की ओर छोड़ने की कोशिश में जुट गई।

कटिहार के कुर्सेला में भीषण आग,150 से अधिक दुकानें जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान
स्थानीय लोगों के मुताबिक झारखंड के क्षेत्र से यह जंगली हाथी बिहार के क्षेत्र में घुसा है। झारखंड के सीमावर्ती बाराचट्टी के बरवाडीह के जंगल की ओर से निकलकर यह हाथी बाराचट्टी के आबादी के क्षेत्र में प्रवेश कर गया। हाथी बाराचट्टी के पदुमचक, सरवां बाजार, तिवारी चक, सुरौंधा समेत कई गांव में देखा गया है।हाथी की वजह से लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति देखने को मिली। हालांकि राहत की बात ये रही कि हाथी ने किसी प्रकार का उत्पात नहीं मचाया है। वन विभाग की टीम लोगों को सतर्क करती दिखी।वहीं, कई लोग दूर-दूर से हाथी का वीडियो भी बनाते दिखे।

1200 675 26049281 thumbnail 16x9 gaya elephant new

नशे में धुत निलंबित सीओ ने शिव बारात में घुसाया थार, पुलिस हिरासत में लिये गए प्रमोद कुमार
बाराचट्टी के वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि जंगली हाथी गांव की आबादी की आबादी वाले क्षेत्र में घुस आया है। पदुमचक, सरवां समेत अन्य इलाकों में इसे देखा गया है। जंगली हाथी को जंगल की ओर वापस भेजने के लिए वन विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।शुक्रवार को जिले के छकरबंधा इलाके के छरा पत्थर और खड़ाऊ जंगली इलाके में बाघ को देखा गया था।असल में वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य चल रहा है।जहां देर शाम काम कर रहे मजदूरों और हाइवा चालकों ने बाघ को जंगल की ओर विचरण करते हुए देखा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now