सड़क दुर्घटना में फादर ग्रेगोरी बिलूंग और स्टेनिसलास की मौत, चंचला घाघ से पिकनिक मनाकर लौटने के दौरान हादसा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 16, 2026

सड़क दुर्घटना में फादर ग्रेगोरी बिलूंग और स्टेनिसलास की मौत, चंचला घाघ से पिकनिक मनाकर लौटने के दौरान हादसा

रांचीः तोरपा थाना क्षेत्र के डोड़मा चकला मोड़ के पास रविवार शाम को समलोंग के दो फादर की सड़क हादसे में मौत हो गई। कपूचिन सोसाइटीख् रांची के चेयरमैन फादर ग्रेगोरी बिलूंग और फादर स्टेनिसलास तोरपा से रांची जाने के दौरान हादसे के शिकार हो गए। उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। फादर ग्रेगोरी ओडिशा के रहनेवाले थे और फादर स्टेनिसलास छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। वर्तमान में दोनों विद्या सदन सामलोंग रांची में रह रहे थे।

नशे में धुत निलंबित सीओ ने शिव बारात में घुसाया थार, पुलिस हिरासत में लिये गए प्रमोद कुमार
जानकारी के अनुसार, 60 लोगों का ग्रुप रविवार को पिकनिक मनाने चंचला घाघ गया था। दोनों फादर स्कार्पियो में सवार थे, बाकी लोग अन्य दूसरे वाहन में थे। पिकनिक मना कर लौटने के दौरान चकला मोड़ के पास एसयूवी पेड़ से टकरा गई। जिससे दोनों पादरियों की मौके पर ही मौत हो गई।

See also  पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा को गोली मारने के बाद जश्न मनाने पिस्टल लहराते निकले शूटर, तौसीफ बादशाह ने बना था मर्डर का प्लान

धनबाद के स्कूल में लगी आग, किताबें, फर्नीचर एवं अन्य सामाना जलकर खाक
सोमवार को होगा पोस्टमार्टम
हादसे की सूचना मिलते ही तोरपा थाना प्रभारी मुकेश यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।उपप्रमुख संतोष कर और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे दोनों शवों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां को आदित्य साहू ने दिलाई BJP की सदस्यता, बाबूलाल बोले- शबरी के वंशजों का रामभक्तों की पार्टी में स्वागत
थाना प्रभारी मुकेश यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और मोड़ पर वाहन का नियंत्रण खोना सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बता दें कि कि इससे पहले भी खूंटी जिले में सड़क हादसे में एक पादरी की जान जा चुकी है। कुछ समय पूर्व डोड़मा क्षेत्र में हुए एक अन्य सड़क दुर्घटना में भी पादरी की मौत ने क्षेत्र को झकझोर दिया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

See also  सड़क सुरक्षा को लेकर गुमला को राज्य स्तर पर मिला पहला पुरस्कार, परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने किया सम्मानित
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now