हजारीबाग : 28 डिसमिल गैर मजरुआ खास जमीन खरीद मामले में आरोपित नेक्सजेन कंपनी के मालिक विनय कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। करीब चार महीने से न्यायिक हिरासत में बंद विनय सिंह शुक्रवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। बताया जाता है कि हजारीबाग में गैर मजरुआ खास जमीन की कथित खरीद-बिक्री को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने प्राथमिकी दर्ज की थी।
झारखंड के हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा की देहरादून में गोली मारकर हत्या, 50 से अधिक मामले दर्ज
जांच के दौरान एसीबी ने तत्कालीन निलंबित डीसी विनय कुमार चौबे के साथ विनय कुमार सिंह को भी आरोपित बनाया था। दोनों पर जमीन घोटाले में मिलीभगत का आरोप लगाया गया था। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए विनय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। तब से वे जेल में बंद थे। सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है। हालांकि मामले की सुनवाई अभी जारी है। एसीबी द्वारा दर्ज प्राथमिकी और जांच से जुड़े अन्य पहलुओं पर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। अधिकारियों के अनुसार, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




