पटना पुलिस ने अपहृत डॉक्टर को 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन गिरफ्तार

पटना पुलिस ने अपहृत डॉक्टर को 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन गिरफ्तार

पटनाः राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। अज्ञात अपराधियों ने डॉक्टर सर्वेश कुमार तिवारी का अपहरण कर लिया और उनके परिजनों से 70 लाख रुपये की फिरौती मांगी। डॉ. तिवारी पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं और नर्सिंग एवं पैरा मेडिकल कॉलेज से जुड़े हुए हैं।

पटना में तीसरी मंजिल से फेंकी गई छात्रा! शव पर जख्‍म देख हत्या का शक, CCTV में दिखे दो युवक
पुलिस ने शुरू की ताबड़तोड़ कार्रवाई: मामले की सूचना मिलते ही पटना पुलिस ने फौरन सक्रियता दिखाई। नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फुलवारीशरीफ-02 और थानाध्यक्ष जानीपुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी और वैज्ञानिक जांच शुरू की और संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी की।
24 घंटे के भीतर डॉक्टर बरामद: जांच के दौरान पुलिस को तकनीकी सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग और स्थानीय सूचनाओं से महत्वपूर्ण सुराग मिले। इनके आधार पर टीम ने समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र में छापेमारी की।ग्राम मखदुमपुर स्थित एक ठिकाने पर छापा मारकर अपहृत डॉक्टर को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।अपहरण के बाद अपराधियों ने उन्हें यहीं छिपाकर रखा था।पूरी कार्रवाई मात्र 24 घंटे के भीतर सफल रही।

See also  MLA ने राजधानी ट्रेन के AC-1 कोच में किया ऐसा कांड, हर तरफ मचा हाहाकार, GRP-RPF के उड़े होश

PM मोदी की मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत,5 महीने बाद जेल से आएगा बाहर,देशद्रोह सहित 3 मामले थे दर्ज
तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी: छापेमारी के दौरान पुलिस ने अपहरण में शामिल तीन अभियुक्तों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविंद्र प्रसाद, राकेश कुमार और मनीष कुमार के रूप में हुई है। ये तीनों समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं।पुलिस ने आरोपियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की, जिसकी जांच जारी है।
पुलिस अधीक्षक का बयान: पश्चिमी पटना के पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि इस ऑपरेशन में तकनीकी सर्विलांस और समन्वित कार्रवाई का बड़ा योगदान रहा। अपहृत को सुरक्षित छुड़ाने में टीम की त्वरित प्रतिक्रिया महत्वपूर्ण साबित हुई। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही आगे की गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
कानूनी कार्रवाई और जांच: गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अपहरण के पूरे नेटवर्क और साजिश की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है। जांच से पता चला है कि अपहरण फिरौती के उद्देश्य से किया गया था और इसमें पूर्व नियोजित योजना शामिल थी।

See also  दुर्गा पूजा के मौके पर सुधा ने कम किये दूध और पनीर की कीमत, घी-बटर भी मिलेगा सस्ता
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now