‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’; SC की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 13, 2026

ezgif-ghooskhar-pandat

मनोज बाजपेयी की ‘घूसखोर पंडत’ फिल्म मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फिल्ममेकर नीरज पांडे फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप ऐसा टाइटल इस्तेमाल करके समाज के एक हिस्से को क्यों बदनाम कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने फिल्मेकर नीरज पांडे को फटकार लगाते हुए कहा कि जब तक आप हमें बदला हुआ टाइटल नहीं बताते, हम आपको फिल्म रिलीज नहीं करने देंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने ‘घूसखोर पंडत’ पर फिल्ममेकर नीरज पांडे से कहा कि फिल्म का टाइटल नैतिकता और पब्लिक ऑर्डर के खिलाफ है। सुप्रीम कोर्ट ने नेटफ्लिक्स पर फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ की रिलीज पर रोक लगाने की अर्जी पर केंद्र, CBFC और नीरज पांडे को नोटिस जारी किया है।

शादी के 12 साल बाद प्रेमी के साथ रहने की ज‍िद पर अड़ी दो बच्‍चों की मां, पत‍ि ने ल‍िया हैरान करने वाला फैसला

बता दें कि बीते 03 फरवरी 2026 को नेटफ्लिक्स ने अपने साल 2026 के लिए ‘इंडिया प्लान’ का एलान किया। इसमें मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ का एलान भी टीजर रिलीज करके किया गया। लेकिन इसकी टाइटल को लेकर विवाद शुरू हो गया है। लोग सड़कों पर उतर गए। इसके बाद यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया।

See also  भारत के साथ दुश्मन जैसा बर्ताव नहीं कर सकते, घर में ही घिरे डोनाल्ड ट्रंप; निकी हेली ने चेताया

फिल्म में मनोज बाजपेयी एक भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। जिन्हें पुलिस महकमे में ‘पंडत’ कहा जाता है। फिल्म के टाइटल की रिलीज के साथ विवाद शुरू हो गया। अब सुप्रीम कोर्ट द्वारा नेटफ्लिक्स पर रिलीज के मामले में केंद्र और CBFC को भी नोटिस जारी किया गया है।

पटना में तीसरी मंजिल से फेंकी गई छात्रा! शव पर जख्‍म देख हत्या का शक, CCTV में दिखे दो युवक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now