विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंत्री और विधायकों पर हमले की आशंका, झारखंड पुलिस ने जारी किया अलर्ट

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंत्री और विधायकों पर हमले की आशंका, झारखंड पुलिस ने जारी किया अलर्ट

रांचीः झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंत्रियों और विधायकों को अपराधी या माओवादी निशाना बना सकते हैं। पुलिस मुख्यालय ने 18 फरवरी से 19 मार्च तक चलने वाले सत्र के मद्देनजर अलर्ट जारी किया है। सभी जिलों के एसएसपी-एसपी को सुरक्षा पुख्ता करने, गश्त तेज करने और संवेदनशील मार्गों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

एमएस धोनी को 10 लाख रुपये कराने होंगे जमा, 100 करोड़ के मानहानि केस में मद्रास हाईकोर्ट का आदेश
पुलिस मुख्यालय की ओर से राज्य के सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेजकर कहा गया है कि बजट सत्र में भाग लेने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से मंत्री एवं विधायक 17 और 18 फरवरी को रांची पहुंचेंगे। इसके अलावा सत्र के बीच अवकाश के दौरान उनके अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में आवागमन की भी संभावना बनी रहेगी।
पूर्व में हुई उग्रवादी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए यह आशंका जताई गई है कि नक्सली संगठन संवेदनशील मार्गों पर जनप्रतिनिधियों को निशाना बना सकते हैं। इसी को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने राज्य के कुल 24 प्रमुख मार्गों और घाटी क्षेत्रों को अत्यंत संवेदनशील घोषित किया है और इन इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।

जमशेदपुर में पार्षद प्रत्याशी प्रेमी से साथ हुई फरार, आदित्यपुर में चुनाव प्रचार के दौरान आया सनसनीखेज मामला
जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश
निर्देश में कहा गया है कि मंत्रियों एवं विधायकों की यात्रा के दौरान उनके काफिले की सुरक्षा, मार्गों की अग्रिम जांच, नियमित गश्ती और आवश्यक स्थानों पर अतिरिक्त बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
इन मार्गों और घाटी क्षेत्रों को बताया गया संवेदनशील
रांची–बुंडू–तमाड़ मार्ग : तैमारा घाटी
रांची–हजारीबाग–कोडरमा मार्ग : चुटूपालू, चरही, नेशनल पार्क और तिलैया घाटी क्षेत्र
हजारीबाग–गिरिडीह मार्ग : टाटी झरिया, विष्णुगढ़ और गिरिडीह घाटी
रांची–सिमडेगा–गुमला मार्ग : कोलेबिरा के जंगल क्षेत्र
खूंटी–चाईबासा मार्ग : बंदगांव जंगल एवं घाटी
रांची–लातेहार–पलामू मार्ग : आमझरिया, टुड़ामू एवं मनिका घाटी
हजारीबाग–चतरा मार्ग : सिमरिया और चतरा जंगल घाटी
पलामू क्षेत्र : डालटनगंज–छत्तरपुर–हरिहरगंज मार्ग के जंगली इलाके
नेतरहाट मार्ग : बेतला, महुआडॉड़ और गारू घाटी
चतरा–कटकमसांडी मार्ग
चौपारण–बरही–बगोदर मार्ग
चान्हों–खलारी मार्ग
सरायकेला-खरसावां–कुचाई मार्ग तथा कांड्रा–चौका मार्ग
पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि झारखंड विधानसभा बजट सत्र की अवधि के दौरान सभी संवेदनशील मार्गों पर विशेष निगरानी, लगातार वाहन जांच, गश्ती दलों की तैनाती तथा खुफिया सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि राज्य में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now