JSSC स्नातक परीक्षा को लेकर नई नियमावली तय, जेनरल के लिए 40 और SC-ST के लिए 32 % मार्क्स जरूरी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 3, 2025

JSSC स्नातक परीक्षा को लेकर नई नियमावली तय, जेनरल के लिए 40 और SC-ST के लिए 32 % मार्क्स जरूरी

रांचीः झारखंड सरकार ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा के लिए नई नियमावली तय कर दिया है। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दी गई। नियमावली का नाम स्नातक स्तर तकनीकी या विशिष्ट योग्यता वाले पद, संचालन (संशोधन) नियमावली, 2025 होगा।

हेमंत कैबिनेट में 67 एजेंडों पर मुहर, झारखंड राज्य विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग के गठन को मंजूरी, 4 महिला डॉक्टर्स की बर्खास्तगी को मंजूरी
नई नियमावली के तहत परीक्षा दो चरणों में ली जाएगी। जिसमें प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा शामिल है। नियमावली में एक शर्त यह भी है कि अगर 50 हजार से कम आवेदन आए तो प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) नहीं होगी। नई नियमावली में अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ मार्क्स व सिलेबस भी तय कर दिए गए हैं।

WhatsApp Image 2025 09 03 at 16.40.49 1c224141

कल्पना सोरेन के खिलाफ चुनाव लड़ने वाला शमीम अख्तर गिरफ्तार, 38 लोगों से गाड़ी खरीदने के नाम पर कर ली ठगी
परीक्षा का सिलेबस
सामान्य ज्ञान : इसमें झारखंड, भारत और पड़ोसी देशों के संबंध में प्रश्न पूछे जा सकते हैं। सम-सामयिक विषय, वैज्ञानिक प्रगति, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार, भारतीय भाषाएं, पुस्तक, लिपि, राजधानी, मुद्रा, खेल-खिलाड़ी, महत्वपूर्ण घटनाएं, भारत का इतिहास, संस्कृति, भूगोल पर्यावरण, आर्थिक परिदृश्य, स्वतंत्रता आंदोलन, भारतीय कृषि तथा प्राकृतिक संसाधनों की प्रमुख विशेषताएं एवं भारत का संविधान एवं राज्य व्यवस्था, देश की राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, सामुदायिक विकास, पंचवर्षीय योजना, झारखण्ड राज्य की भौगोलिक स्थिति एवं राजनीतिक स्थिति की सामान्य जानकारी।

See also  चाईबासा में हथिनी की मौत से हड़कंप, करंट से मौत की आशंका

जमशेदपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में डकैती, तीन राउंट चली गोली, दुकानदार को पीटा, देखिये CCTV  फुटेज
झारखंड राज्य से संबंधित सिलेबसः झारखंड का भूगोल, इतिहास, सभ्यता, संस्कृति, भाषा-साहित्य, स्थान, खान-खनिज, उद्योग, राष्ट्रीय आंदोलन में झारखंड का योगदान, साहित्य, विकास योजनाएं, खेल-खिलाड़ी, व्यक्तित्व, नागरिक उपलब्धियों, पुरस्कार, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्व के विषय इत्यादि।

बिहार के घूसखोर ड्रग्स इंस्पेक्टर को विजलेंस की टीम ने किया अरेस्ट, दवा दुकान के लाइसेंस के नाम पर मांग रहा था रिश्वत
सामान्य गणितः इस विषय में सामान्यतः अंक गणित, प्राथमिक बीज गणित, ज्यामिति, सामान्य त्रिकोणमिति, क्षेत्रमिति से संबंधित प्रश्न रहेंगे, जो मैट्रिक/10वीं कक्षा स्तर होंगे।
सामान्य विज्ञानः सामान्य विज्ञान के प्रश्न में दिन-प्रतिदिन के अवलोकन एवं अनुभव पर आधारित विज्ञान की सामान्य समझ एवं परिबोध से संबंधित प्रश्न रहेंगे, जैसा कि एक सुशिक्षित व्यक्ति से, जिसने किसी विज्ञान विषय का विशेष अध्ययन नहीं किया हो, अपेक्षित है।

BCCL के दो कर्मचारी को CBI ने किया गिरफ्तार, रिटायर्ड कर्मी से NOC के नाम पर मांग रहा था रिश्वत
मानसिक क्षमता जांचः इसमें शाब्दिक एवं गैर शाब्दिक दोनों प्रकार के प्रश्न रहेंगे. सादृश्य, समानता एवं भिन्नता, स्थान कल्पना, समस्या समाधान, विश्लेषण दृश्य स्मृति, विभेद,अवलोकन, संबद्ध अवधारणा, अंक गणितीय तर्क शक्ति, अंक गणितीय संख्या श्रृंखला एवं कूट लेखन तथा कूट व्याख्या इत्यादि।

See also  पूर्व मंत्री आलमगीर आलम जेल से आएंगे बाहर, टेंडर घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now