समस्तीपुरः जिले के दलसिंहसराय में बेखौफ बदमाश ने दो लोगों को गोली मार दी। ग्रामीणों ने खदेड़कर बदमाश को पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। भीड़ के हत्थे अपराधी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पटना के चर्चित शिक्षक गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी, कोचिंग में घुसकर बदमाश ने दी चेतावनी, CCTV में कैद हुई फुटेज
दलसिंहसराय शहर के अनुमंडल अस्पताल रोड़ स्थित इंडियन बैंक के समीप बुधवार की रात बेखौफ अपराधियों ने एक महिला और युवक को गोली मार दी। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने खदेड़कर अपराधी को पकड़ा और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। भीड़ की पिटाई से बुरी तरह जख्मी बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।
रामगढ़ में कोयला कारोबारी गजानन प्रसाद के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV कैद हुई वारदात
घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। प्रारंभिक जांच में पूर्व के मुकदमे को लेकर गोली मारने की बात सामने आई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एहतियात के तौर पर गंज मोहल्ला और उसके आसपास में पुलिस गश्ती बढ़ा दी गई है।
BPSC TRE 4 Recruitment: बिहार में शिक्षक नियुक्ति पर बड़ा अपडेट, चौथे चरण में 46 हजार टीचर्स की बहाली
मौके पर मौजूद चश्मदीदों के अनुसार, बेलबन्ना के रहने वाले पप्पू पासवान बाइक से जा रहे थे तभी दूसरी बाइक पर जा रहे बदमाश से उनकी बहस हो गई। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया की ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। पप्पू के सीने में एक और पीठ में तीन गोलियां लगी। वहीं पास से गुजर रही अस्पताल रोड़ के रहने वाले रमेश साह की पत्नी रेखा देवी की बांह में एक गोली जाकर लग गई। इलाज के दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पप्पू की स्थिति गंभीर बनी हुई है। फायरिंग के बाद भागने की कोशिश कर रहे बदमाशों में एक लोकनाथपुर गंज निवासी सन्नी कुमार को भीड़ ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसके दो-तीन साथी मौके पर अपनी बाइक छोड़ फरार हो गए। डीएससपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में ही सन्नी ने दम तोड़ दिया।




