2 साल के बच्चे को बोरे में बंद कर चोर ने जंगल में फेंका, ऐसा बचाई गई जान

2 साल के बच्चे को बोरे में बंद कर चोर ने जंगल में फेंका, ऐसा बचाई गई जान

रांचीः पिपरवार थाना क्षेत्र के बचरा 122 कॉलोनी में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां स्थानीय लोगों की सतर्कता और साहस से दो साल के मासूम बच्चे की जान बच गई। वहीं, यह घटना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर गई है। जंगल में खोजबीन के दौरान मासूम को प्लास्टिक बोरे के भीतर, कपड़े से मुंह बंधी और बेहोशी की हालत में बरामद किया गया।

रांची में सेक्स वर्कर से विवाद के देर रात तक चला ड्रामा, दो बदमाशों ने युवक को मारने की कोशिश की, पुलिस ने गोली मारकर किया गिरफ्तार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे एक महिला ने एक संदिग्ध व्यक्ति को बच्चे को लेकर जाते देखा। महिला के शोर मचाते ही कॉलोनी में अफरातफरी मच गई और ग्रामीणों ने तुरंत आसपास के इलाकों व जंगलों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। कुछ ही देर बाद पास के जंगल से मासूम को बरामद कर लिया गया, जिससे उसकी जान बच सकी।बरामद बच्चा सीता कुमार उम्र 2 वर्ष बताया जा रहा है, जो बुंडू पंचायत के बटुका निवासी टेकलाल महतो एवं सुनीता देवी का पुत्र है और वर्तमान में बचरा 122 कॉलोनी में रह रहा था। बच्चे की हालत देखकर ग्रामीणों में आक्रोश और भय दोनों देखने को मिला।

See also  रांची में पड़ोसी ने मासूम के साथ किया हैवानियत,अर्धनग्न हालत में छोड़कर हो गया फरार

कैरव गांधी के अपहरण में इस्तेमाल फॉर्च्यूनर का नंबर उद्योगपति की कार का निकला, गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में खुलासा
तीन संदिग्धों पर शक की सुई
ग्रामीणों ने इस घटना में तीन संदिग्ध पुरुषों की संलिप्तता की आशंका जताई है। वहीं तलाशी के दौरान बचरा साइडिंग के समीप जंगल से करीब तीन वर्षीय एक अन्य किड्स स्कूल के बच्चे की स्कूल ड्रेस पैंट-शर्ट मिलने से इलाके में दहशत और गहरा गई है।लोगों को आशंका है कि मामला किसी संगठित गिरोह से जुड़ा हो सकता है। घटना की सूचना मिलते ही पिपरवार थाना पुलिस हरकत में आई और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।आसपास के जंगलों और संवेदनशील क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में पिपरवार थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि घटना अत्यंत गंभीर है और किसी भी सूरत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है।

See also  रांची में बुधवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जमीन कारोबारी हत्याकांड के शूटर को लगी गोली

जामताड़ा SP को साइबर अपराधियों ने लगाया फोन, कहा-SBI YONO App अपडेट कर लें
इलाके में भय का माहौल
इस सनसनीखेज घटना के बाद बचरा 122 कॉलोनी सहित आसपास के इलाकों में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आरोपी तत्वों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।यह घटना न केवल इलाके की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है, बल्कि अभिभावकों के लिए भी एक गंभीर चेतावनी बनकर सामने आई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now