टी-20 वर्ल्ड कप के अगले मैच से पहले टीम इंडिया के बुरी खबर, अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती

टी-20 वर्ल्ड कप के अगले मैच से पहले टीम इंडिया के बुरी खबर, अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती

डेस्टः टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया के एक बुरी खबर सामने आई है। भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा को पेट में इंफेक्शन के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद अभिषेक शर्मा के नामीबिया के खिलाफ खेलने की उम्मीदें अब ना के बराबर हैं। भारत को नामीबिया के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना दूसरा मैच 12 फरवरी को खेलना है। ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेला जाना है।

T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, भारत ने USA को 29 रनों से हराया
USA के खिलाफ मैच के दौरान ही खराब थी तबीयत
USA के खिलाफ 7 फरवरी को खेले पहले मैच के दौरान ही ऐसी खबरें थी कि अभिषेक शर्मा की तबीयत सही नहीं है। कहा गया था कि उन्होंने तेज बुखार होने के बावजूद वो मैच खेला, जिसके बाद उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई।USA के खिलाफ अभिषेक गोल्डन डक हुए थे। अपनी बल्लेबाजी के बाद वो टीम इंडिया के डग आउट में दिखे भी नहीं थे। उनकी जगह संजू सैमसन ने फील्डिंग की थी। अभिषेक के अलावा जसप्रीत बुमराह भी बीमार थे। वहीं वॉशिंगटन सुंदर भी टीम के साथ नहीं थे। ऐसे में उस मैच के दौरान टीम के लिए ड्रिंक सर्व करने का काम कुलदीप यादव के साथ फील्डिंग कोच टी. दिलीप ने किया था। यहां तक कि अभिषेक उस मैच के बाद हैंडशेक करने भी नहीं आए थे।

See also  धनबाद के सिजुआ में घर में मृत मिले दंपती और बच्ची, पीले रंग की चीज खोलेगी मौत का राज

BCCI ने रोहित-कोहली को बी ग्रेड का खिलाड़ी बनाया, गिल-बुमराह को ए ग्रेड में मिली जगह
अभिषेक शर्मा को क्या हुआ?
10 फरवरी को अभिषेक शर्मा टीम इंडिया की प्रैक्टिस सेशन में भी नजर नहीं आए। उनकी गैरमौजूदगी की वजह टीम मैनेजमेंट की ओर से उनके पेट का खराब होना बताया गया। लेकिन, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक को इंफेक्शन हुआ है।प्रैक्टिस सेशन से पहले मीडिया के साथ बातचीत में टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रेयान डेस काटे ने कहा कि अभिषेक के साथ पेट को लेकर कुछ शिकायतें हैं। हम उम्मीद करते हैं कि अगले दो दिनों में वो मैदान पर उतरने के लिए उपलब्ध रहेंगे।
अभिषेक की तबीयत ने बढ़ाई गंभीर की चिंता
अभिषेक के प्रैक्टिस सेशन में नहीं आने और संजू सैमसन के जोर-शोर से बल्लेबाजी का अभ्यास करने का मतलब है कि नामीबिया के खिलाफ खेलने की उनकी उम्मीद कम है। वैसे भी ऐसी खबर है कि पिछले 24 घंटे में उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ी है। टीम इंडिया के साथ अभिषेक, 8 फरवरी को दिल्ली में गौतम गंभीर की डिनर पार्टी में दिखे थे। वहां उनकी तबीयत देख गंभीर थोड़े चिंतित नजर आए थे।

See also  ED केस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now