चाईबासा के सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 10, 2026

चाईबासा के सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, CRPF जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया

चाईबासाः अति संवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र सारंडा के तिरीलपोशी जंगल में IED विस्फोट में दो ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गए हैं। पुलिस के अनुसार नक्सलियों के द्वारा आईईडी प्लांट किया गया था। घटना की पुष्टि पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेणु ने की है।

सिर पर शराब की बोतल रख अधिकारी ने किया डांस, सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की कार्रवाई की मांग
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, तिरीलपोशी गांव के कुछ ग्रामीण रोजमर्रा की जरूरतों के लिए जंगल में लकड़ी और पत्ते इकट्ठा करने गए थे। इसी दौरान जमीन के भीतर छिपाकर लगाए गए प्रेशर IED पर एक ग्रामीण का पैर पड़ गया। जिससे जोरदार धमाका हुआ और विस्फोट में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

सिमडेगा में ओपी प्रभारी पर एक लाख रिश्वत लेने का आरोप, SP श्रीकांत एस खोटरे ने दिए जांच के आदेश
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल सक्रिय हो गए। एसपी अमित रेणु ने बताया कि हादसा अंधेरा होने के बाद हुआ, इसलिए मौके की स्थिति का पूरा आकलन अभी किया जा सका है। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्राथमिकता घायलों को सुरक्षित निकालकर बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही इलाके में सर्च ऑपरेशन भी तेज कर दिया गया है।एसपी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे नक्सलियों की हताशा और कायरता का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को निशाना बनाना यह दर्शाता है कि नक्सली अपनी मौजूदगी दिखाने के लिए निर्दोष लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।

See also  चाईबासा:सारंडा के जंगल में चार हजार जवानों की घेराबंदी,नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन शुरू
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now