- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

रांची में दो नाबालिग बहनें रहस्मय तरीके से गायब, दुकान जाने के लिए निकली थी घर से

रांची में दो नाबालिग बहनें रहस्मय तरीके से गायब, दुकान जाने के लिए निकली थी घर से

रांचीः राजधानी रांची में दो सगी नाबालिग बहनें रहस्मय तरीके से गायब हो गई है। दोनों बहने आठ फरवरी से गायब है और उनका अबतक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार, लापता बच्चियों में एक की उम्र करीब 12 वर्ष और दूसरी की उम्र लगभग 16 वर्ष बताई जा रही है। दोनों रांची के रातू थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। परिजनों ने 9 फरवरी को रातू थाना पहुंचकर बच्चियों के लापता होने की सूचना दी, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

चंपाई सोरेन BJP से नाराज, नगर निकाय चुनाव में रायशुमारी से रखा गया दूर, आदित्यपुर-सरायकेला में उतारे समर्थक उम्मीदवार
रातू थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि बच्चियों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में खोजबीन की जा रही है और संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि बच्चियां जिस इलाके से गायब हुई हैं, वहां और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि उनकी आखिरी लोकेशन का पता लगाया जा सके।

नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत, पत्नी स्निग्धा सिंह को भी बड़ी राहत
परिजनों के मुताबिक, 8 फरवरी को दोनों बहनें घर से पास की दुकान जाने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। काफी तलाश के बाद जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिवार ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। बच्चियों के अचानक गायब होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने इन बच्ची की तलाश के लिए 21 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now