झारखंड के 117 IPS अधिकारियों ने दिया संपत्ति का ब्यौरा, IG आशीष बत्रा ने खरीदी 4.33 करोड़ की जमीन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 10, 2026

ips transfar

झारखंड कैडर के कुल 125 आईपीएस अधिकारियों में 117 आईपीएस अधिकारियों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को अपनी अचल संपत्ति का ब्यौरा दे दिया है। अचल संपत्ति से संबंधित दाखिल रिटर्न में सबने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है। दाखिल रिटर्न के अनुसार 117 आईपीएस अधिकारियों में से दस अधिकारियों ने ही वर्ष 2025 में अचल संपत्ति खरीदी है।

इन दस अधिकारियों में 1990 बैच के अनिल पाल्टा, 1997 बैच के आशीष बत्रा, 2008 बैच के अजय लिंडा, 2010 बैच के अश्विनी कुमार सिन्हा व शैलेंद्र वर्णवाल, 2012 बैच के आनंद प्रकाश, 2016 बैच के पूज्य प्रकाश, राजकुमार मेहता, सहदेव साव व सौरभ शामिल हैं। आईपीएस अधिकारी अनिल पाल्टा ने वर्ष 2025 में बंगाल के पूर्वा वर्द्धमान स्थिज जमालपुर में 4.50 लाख रुपये की लागत से 198 डिसमिल जमीन खरीदी है।

5500 करोड़ जुटाने के लिए 500 एकड़ जमीन बेचेगी HEC, उद्योग मंत्रालय से मांगी अनुमति

वहीं, एनआईए के आईजी झारखंड कैडर के 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी आशीष बत्रा ने पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह नगर में 504 वर्गयार्ड का आवासीय प्लाट खरीदा है, जिसकी कीमत उन्होंने 4.33 करोड़ रुपये बताई है।

See also  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हथियारों की देखी ताकत, मोरहाबादी मैदान में सैन्य प्रदर्शनी का किया अवलोकन

आईपीएस अजय लिंडा ने रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के डोरियाटोली में 32.43 लाख रुपये की लागत से 14.1 डिसमिल जमीन खरीदी है। आईपीएस अश्विनी कुमार सिन्हा ने गत वर्ष रांची के नगड़ी स्थित सुगदा में सात लाख रुपये की लागत से जमीन खरीदी है।

  1. एसीबी के आईजी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने कांटाटोली के वासुदेव रेसिडेंसी में 16.66 लाख रुपये की लागत से एक फ्लैट खरीदा है।
  2. बोकारो के डीआईजी आनंद प्रकाश ने गत वर्ष रांची के अरगोड़ा में अशोक नगर बुद्ध विहार स्थित तेजस्वी अपार्टमेंट में 55 लाख रुपये की लागत से फ्लैट खरीदा।
  3. सीआईडी के एसपी आईपीएस पूज्य प्रकाश ने रांची के पिठोरिया स्थित सुतियांबे में 7.82 लाख रुपये की लागत से 34 डिसमिल जमीन खरीदने की जानकारी दी है।
  4. जामताड़ा के एसपी राजकुमार मेहता ने गत वर्ष 2025 में रांची के सुगदा में 3.50 लाख रुपये की लागत से 11.8 डिसमिल जमीन खरीदी है।
  5. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एसपी सहदेव साव ने गिरिडीह के खोरीमहुआ में 3.30 लाख रुपये की लागत से 40 डिसमिल जमीन खरीदी है वहीं, देवघर के एसपी सौरभ ने अपनी दादी के नाम पर वैशाली के मनीहारी में 15 लाख रुपये की जमीन खरीदी है।
See also  बिहार में एकतरफा प्यार में नाकाम आशिक ने प्रेमिका को घर में घुसकर मारी गोली, मेरी नहीं तो किसी की नहीं...

अन्य आईपीएस अधिकारियों के पास भी अचल संपत्ति है, जिसे पूर्व के वर्षों में खरीदी गई है। इनमें 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रशांत सिंह ने 2024 में रांची के अशोक नगर में 2.25 करोड़ रुपये की लागत से 8400 वर्गफीट आवासीय जमीन खरीदी थी।

इन आईपीएस अधिकारियों ने अभी तक नहीं दिया ब्यौरा

मनीलाल मंडल (2011), प्रभात कुमार (2014), सरोजनी लकड़ा (2014), पितांबर सिंह खेरवार (2017), राकेश रंजन (2017), नाजिश उमर अंसारी (2023), शुभम मीणा (2023) व विपिन दुबे (2023)।

‘ठाकुर हूं’, कहने वाली कानपुर की HDFC बैंक महिला कर्मचारी के वायरल वीडियो का असली सच

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now