डेस्कः बिहार में तीन नाबालिग के नरबलि देने की कोशिश का मामला सामने आया है। मधेपुरा जिला के चंडीस्थान मंदिर परिसर में बेगूसराय के रहने वाले एक तांत्रिक को ग्रामीणों ने रविवार रात को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपित बेगूसराय जिले के तेघरा थाना के पुरानी बाजार भागीरथी रोड वार्ड संख्या तीन निवासी कन्हैया कुमार के विरुद्ध मुरलीगंज थाने में केस दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। आरोपित के थैला से धारदार चाकू बरामद हुआ है।
ठाकुर हूं मैं, अपने पति को समझा…HDFC बैंक में महिला कर्मचारी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, कस्टमर को दी गालियां
मुरलीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या दो से 8, 13 और 16 साल के तीन लड़कों को बहला फुसलाकर रविवार की शाम एक तांत्रिक द्वारा कुमारखंड थाना क्षेत्र स्थित चण्डीस्थान मंदिर ले जाया गया था। रात में मंदिर में तीनों लड़कों को बिठाकर पूजा पाठ किया जा रहा था।इसी बीच एक बालक के स्वजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद हो हंगामा होने पर जूटे ग्रामीणों ने तांत्रिक को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। बेगूसराय निवासी आरोपित कन्हैया कुमार को मुरलीगंज थाना लाकर पूछताछ की जा रही है।
पटना में बच्चों से सिर पर किताबों का बंडल ढुलवाने का वीडियो हुआ वायरल, BEO ने दिये जांच के आदेश
स्वजन का आरोप है कि तीन दिनों से उक्त तांत्रिक इलाके में घूम रहा था। बच्चों को चाकलेट आदि खिलाकर बहला फुसलाकर मंदिर बलि देने ले गया था। थानाध्यक्ष के अनुसार आरोपित बार-बार बयान बदल रहा है। केस दर्ज आगे की कार्रवाई की जाएगी।




