तीन गेंद फेंकने के बाद गिरा और फिर उठ ना सका विराट, हार्ट अटैक से 13 वर्षीय लड़के की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 9, 2026

attack-mnp

यूपी के मैनपुरी जिले में एक अनहोनी घटना सामने आई है। जिले के बिछवां क्षेत्र के गांव सहारा में क्रिकेट खेलते समय अचानक 13 वर्षीय बालक अचेत होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने ह्रदयगति रुकना मृत्यु का कारण बताया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए हैं। इकलौते पुत्र की मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्षेत्र के गांव सहारा निवासी सोमेंद्र सिंह चौहान का 11 वर्षीय पुत्र समर उर्फ विराट चौहान गांव लहरा स्थित अनारा एजुकेशन एकेडमी में कक्षा छह का छात्र था। रविवार की सुबह अवकाश होने के कारण वह अन्य बच्चों के साथ गांव के खेल मैदान में घरेलू क्रिकेट मैच खेल रहा था। सुबह साढ़े 10 बजे के करीब वह बॉलिंग कर रहा था।

तीन गेंद फेंकने के बाद अचानक सीने में तेज दर्द होने के कारण वह अचेत होकर मैदान पर ही गिर पड़ा। साथी बच्चों ने समर को उठाने का प्रयास किया तो शरीर से कोई हरकत न होने पर इसकी जानकारी स्वजन को दी गई।

See also  बिहार में पंजाब मेल में मिला फर्जी टीटीई, 18 बोतल शराब के साथ अरेस्ट

पटना में बच्चों से सिर पर किताबों का बंडल ढुलवाने का वीडियो हुआ वायरल, BEO ने दिये जांच के आदेश

परिजन आनन-फानन में उसे निजी डॉक्टर के यहां ले गए। जहां हालत गंभीर बताने पर समर को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टर ने बालक की मृत्यु का कारण ह्दयगति रुकना बताया और शव मोर्चरी पर रखवाने की सलाह दी। परंतु स्वजन बिना पोस्टमार्टम कराए समर के शव को गांव ले गए।

हादसे की जानकारी होते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इकलौते पुत्र की मृत्यु से मां सुनीति और सात वर्षीय बहन आराध्या का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार घटना के समय मृतक बालक के पिता सोमेंद्र सिंह निजी कार्य से दिल्ली गए थे। उनके आने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पटना में अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, नामी कंपनियों के लेबल लगाकर बन रही थीं नकली दवाएं

See also  रमन सिंह के बाद शिवराज के राजनीतिक कैरियर का अंत, मध्यप्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे मोहन यादव
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now