पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को बेऊर जेल किया शिफ्ट,स्ट्रेचर पर PMCH से लेकर गई पटना पुलिस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 8, 2026

पप्पू यादव को 31 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में मिली जमानत, लेकिन अभी जेल में ही रहेंगे सांसद

पटनाः पूर्णिया से निर्दलीय सांसद को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सांसद को पटना मेडिकल कॉलेज (PMCH) से बेउर जेल भेजा गया है। पप्पू यादव को PMCH में स्ट्रेचर से बाहर लाया गया। इसके बाद पटना पुलिस उन्हें बेउर जेल ले गई।

पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद तबीयत बिगड़ी, IGIMS से PMCH किया गया शिफ्ट
पप्पू यादव को शुक्रवार (6 फरवरी) की रात पूर्णिया से पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनक तबीयत बिगड़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें शनिवार (7 फरवरी) को कोर्ट में पेश किया गया। पप्पू यादव को 31 साल पुराने मामले में पटना पुलिस ने सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार किया था। यह मामला 1995 में गर्दनीबाग पुलिस स्टेशन में दर्ज धोखाधड़ी विवाद से जुड़ा है।

Pappu Yadav को 35 साल पुराने मामले में पटना पुलिस ने किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का है मामला
कोर्ट ने दिया था ये आदेश
एमपी/एमएलए कोर्ट में शनिवार (7 फरवरी) को पेशी के दौरान मामले की सुनवाई हुई, लेकिन कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में लेते हुए सोमवार (9 फरवरी) तक के लिए PMCH में ही रखने का आदेश दिया था।कोर्ट ने यह भी कहा था कि जमानत के संबंध में अगली सुनवाई सोमवार को होगी।तब ही दोनों पक्षों की दलीलें सुनी जाएंगी।
कोर्ट के इस फैसले के बाद अब सोमवार से पहले ही उन्हें पटना पुलिस बेउर जेल ले गई है।जेल जाते वक्त पप्पू यादव स्ट्रेचर पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं।उनके साथ पुलिस और समर्थक भी नजर आ रहे हैं। सोमवार को पटना के एमपी/एमएलए कोर्ट में पप्पू यादव की पेशी है। इस दौरान पप्पू यादव की जमानत याचिका दायर की जाएगी।

See also  PMCH के डॉक्टरों पर नशे में मरीज और उनके परिजनों से मारपीट का आरोप, मोबाइल और ट्रॉली बैग छीना, केस दर्ज

दरभंगा में मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या से आक्रोश, नाराज लोगों ने गाड़ी फूंकी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस 
पटना के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही एक छात्रा की मौत के मामले में दोषियों के अब तक गिरफ्तार नहीं होने तथा न्याय के लिए आवाज उठाने वाले सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ बिहार कांग्रेस के नेता रविवार (8 फरवरी) को सड़क पर उतरे।प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के मुख्यद्वार पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला जलाया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने इस मौके पर राज्य की सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी।
कार्यकर्ताओं द्वारा कहा गया है कि केंद्र एवं राज्य में बैठी संघी मानसिकता से पोषित सरकार के द्वारा बिहार की बेटियों के साथ किए जा रहे अन्याय और अत्याचार को सहन नहीं किया जाएगा। नेताओं ने कहा कि पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव लगातार छात्रा मौत मामले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए राज्य की सरकार पर हमलावर हैं।उनकी गिरफ्तारी निंदनीय है।

See also  पलामू SP रीष्मा रमेशन के नेतृत्व में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, नक्सली कमांडर ढेर, 15 लाख के इनामी नीतेश यादव को गोली लगने की सूचना

बिहार में चार दोस्तों ने पिया जहर, तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now