Ranchi के प्लाई कारोबारी का अपहरण, पुलिस ने कई किलोमीटर तक पीछा कर अपराधियों को खदेड़ा, चार गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 10, 2024

Ranchi के प्लाई कारोबारी का अपहरण, पुलिस ने कई किलोमीटर तक पीछा कर अपराधियों को खदेड़ा, चार गिरफ्तार

रांची: कोतवाली थाना क्षेत्र के किशोरगंज चौक के पास रविवार देर रात अपराधियों ने प्लाई कारोबारी अमित गुप्ता का अपहरण कर लिया। घटना की जानकारी मिलने में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने फौरन कार्रवाई करते हुए कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने चार घंटे के अंदर कारोबारी को सकुशल बरामद भी किया और साथ ही चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार भी कर लिया। गिरफ्तार किये गए अपराधियों में युवक और युवती दोनों शामिल है।

ByElection: सात राज्यों के 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का एलान, पूर्णिया के रूपौली में 10 जुलाई को मतदान
रविवार देर रात कारोबारी अमित गुप्ता को अपराधियों ने जबरन अपनी कार में बैठा लिया। उसी समय एक स्थानीय व्यक्ति ने सजगता दिखाते हुए पुलिस को कॉल कर दिया। एसएसपी को जब ये जानकारी मिली तो उन्होने फैरन टीम को कार्रवाई करने का निर्देश दिया और नाकेबंदी शुरू कर दी। कई किलोमीटर तक पुलिस ने अपराधियों को पीछा किया, जब अपराधियों को ये लगा कि वो पकड़े जाएंगे तो धुर्वा के जेएससीए स्टेडियम वाली सड़क पर अमित गुप्ता को छोड़कर फरार हो गये, लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने अपराधियों का पीछा नहीं छोड़ा और चार अपहरणकर्ता को धर दबोचा। पुलिस ने इस मामले में विशाल, काजल, राजीव सिंह, अमरनाथ पांडे को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अपहरण की वजह पैसा का लेन देन बताया जा रहा है।

See also  झारखंड के 50 हजार प्राथमिक शिक्षकों की बल्ले-बल्ले, हाईकोर्ट ने समान काम के बदले समान वेतन का दिया निर्देश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now