- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

Mumbai Airport Incident: टैक्सीवे पर एयर इंडिया और इंडिगो विमान के पंख टकराए, सभी यात्री सुरक्षित

मुंबई। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Mumbai Airport) पर मंगलवार को एक बड़ा एविएशन इन्सिडेंट सामने आया, जब टैक्सींग के दौरान एयर इंडिया (Air India) और इंडिगो (IndiGo) के दो विमानों के पंख आपस में टकरा गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट AI2732 मुंबई से कोयंबटूर के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रही थी, जबकि इंडिगो की फ्लाइट 6E 791 हैदराबाद से मुंबई लैंड कर चुकी थी। टैक्सीवे पर दोनों विमान धीमी गति से आगे बढ़ रहे थे, इसी दौरान दोनों विमानों के दाहिने पंखों के सिरे आपस में टकरा गए

घटना की सूचना मिलते ही नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत दोनों विमानों को तत्काल सेवा से हटा दिया गया और तकनीकी निरीक्षण किया जा रहा है।

एयर इंडिया ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि 3 फरवरी को संचालित फ्लाइट AI2732 को टेकऑफ से पहले टैक्सीवे पर दूसरी एयरलाइन के विमान से संपर्क के कारण विलंब का सामना करना पड़ा। इस टक्कर में एयर इंडिया के विमान के विंगटिप को नुकसान पहुंचा है।

घटना के बाद एयर इंडिया के विमान को ग्राउंडेड कर दिया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतार लिया गया और उनकी आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now