मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव बने झारखंड के अशोक कुमार बर्णवाल, धनबाद के IIT-ISM के हैं गोल्ड मेडलिस्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 23, 2026

मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव बने झारखंड के अशोक कुमार बर्णवाल, धनबाद के IIT-ISM के हैं गोल्ड मेडलिस्ट

DESK:भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी अशोक कुमार बर्णवाल को मध्य प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया गया है। बर्णवाल मूल रूप से झारखंड के गिरिडीह जिले के इसरी बाजार के रहने वाले हैं। उनके मुख्य सचिव बनने से उनके गांव, परिवार और पूरे झारखंड में खुशी का माहौल है।
डुमरी में हुई प्राथमिक शिक्षा
अशोक कुमार बर्णवाल की प्रारंभिक शिक्षा गिरिडीह जिले के डुमरी में हुई। इसके बाद उन्होंने मिर्जागंज हाई स्कूल से मैट्रिक (बोर्ड) की परीक्षा उत्तीर्ण की। संत कोलंबा कॉलेज, हजारीबाग से इंटरमीडिएट करने के बाद वर्ष 1989 में आईआईटी (आईएसएम), धनबाद से माइनिंग इंजीनियरिंग में बीटेक किया। वे बीटेक में गोल्ड मेडलिस्ट रहे। इसके बाद वर्ष 1991 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी बने।
बहुत मजबूत नहीं थी परिवार की आर्थिक स्थिति
स्वर्गीय रघुनाथ प्रसाद के तीन पुत्रों में अशोक सबसे छोटे हैं। उनके बड़े भाई और एसबीआई के सेवानिवृत्त अधिकारी भुवनेश्वर प्रसाद बताते हैं, हम तीनों भाइयों में अशोक शुरू से ही विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। इसरी बाजार में हमारी एक छोटी-सी किराना दुकान थी, जिसे बड़े भाई परमेश्वर प्रसाद चलाते थे। अशोक का मध्य प्रदेश का मुख्य सचिव बनना हम सभी के लिए खुशी और गर्व की बात है।
राजनीतिक दबावों से परे निर्णय लेने वाले अधिकारी के रूप में पहचान
सीधे शब्दों में कहें तो धनबाद के आईआईटी (आईएसएम) का एक टेक्नोक्रेट और झारखंड का लाल अब मध्य प्रदेश का प्रशासन संभालेगा। अशोक का शांत स्वभाव तथा विपरीत परिस्थितियों में भी बिना घबराए निर्णय लेने की क्षमता उनकी विशेष पहचान रही है। उनकी छवि राजनीतिक दबावों से परे रहकर जनहित में निर्णय लेने वाले अधिकारी की रही है।
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक कुमार बर्णवाल को मध्य प्रदेश का मुख्य सचिव बनाए जाने पर डुमरी के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रशांत जायसवाल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और श्री बर्णवाल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक अनुभव, ईमानदार कार्यशैली और समर्पित सेवा का सम्मान है।

See also  अमेरिका के व्हाइट हाउस में बाइडेन की बेज्जती, डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति की फोटो की जगह लगवाई ऑटोपेन की तस्वीर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now