बिहार में 12 साल के बच्चे को अपराधियों ने मारी गोली, दोस्त के साथ खेलने के दौरान बनाया गया निशाना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 26, 2026

बिहार में 12 साल के बच्चे को अपराधियों ने मारी गोली, दोस्त के साथ खेलने के दौरान बनाया गया निशाना

डेस्कः बिहार के मोतिहारी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। पतौरा लाला टोला इलाके में 12 साल के मासूम बच्चा को गोली मार दी गई। पीड़ित सचिन कुमार खेलते समय अज्ञात बदमाशों के हमले का शिकार हो गया. उसके पेट में गोली मारी गई है।

जमुई में पूर्व सिविल सर्जन के घर पिस्टल की नोक पर लूटपाट, पति-पत्नी और बेटे को इंजेक्शन देकर किया बेहोश
12 साल के लड़के को मारी गोली : गोली लगने के बाद खून से लथपथ होकर सचिन घर पहुंचा। जहां से माता-पिता ने उसे तुरंत रहमानिया अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल डॉक्टरों की टीम सचिन का इलाज कर रही है। इधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक हमलावरों का सुराग नहीं लग सका है।
दोस्त के साथ खेलने के दौरान हमला : घटना की जानकारी देते हुए सचिन के पिता चंद्रशेखर राम ने बताया कि वह मुजफ्फरपुर के पतौरा लाला टोला में रहते हैं और ड्राइवर के पेशे से अपना परिवार पालते हैं। सोमवार दोपहर करीब 4 बजे सचिन अपने एक दोस्त के साथ इलाके में खेल रहा था। अचानक कुछ अज्ञात लोग आए और सचिन पर गोली चला दी। गोली सीधे उसके पेट में लग गई, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। खून से लथपथ सचिन किसी तरह उठा और घर की ओर भागा।

See also  तेजस्वी यादव की जान को खतरा, चार बार मारने की हुई कोशिश, राबड़ी देवी का बड़ा बयान

रोहतास में डबल मर्डर से सनसनी, दो प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
CCTV खंगाल रही पुलिस : इधर, मुफस्सिल थाना प्रभारी अंबेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ हो रही है। अंबेश कुमार ने कहा कि यह सुनियोजित हमला लगता है। बच्चे का दोस्त भी मौजूद था, उससे पूछताछ की जा रही है। हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एक्शन में पूरा प्रशासन : मोतिहारी एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसआईटी गठित करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है।दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी। इधर जिला मजिस्ट्रेट ने अस्पताल जाकर बच्चे का हाल जाना और आर्थिक सहायता का भरोसा दिलाया।

पत्नी के मायके जाने पर पति ने फ्लैट में बुलाई गर्लफ्रेंड, घंटे भर चला हाईवोल्टेज ड्रामा
बच्चे की हालत गंभीर : रहमानिया अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि सचिन को तुरंत एडमिट किया गया था। गोली उसके पेट के निचले हिस्से में फंसी हुई थी, जिसे सर्जरी कर निकाल दिया गया है। अस्पताल के सीएमओ डॉ. मोहम्मद रहमान ने कहा कि बच्चे की हालत गंभीर है। खून की कमी हो गई है और इंफेक्शन का खतरा है। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि बच्चे को दो यूनिट ब्लड चढ़ाया गया है।

See also  थाना में पुलिस ने नहीं सुनी आबरू बचाने की गुहार, बिहार में बेटी ने दे दी जान; मचा बवाल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now