- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

लोहरदगा के कुडू के उडूमुडू में दो समुदाय में हिंसक झड़प के बाद तनाव, SP ने मौके पर पहुंचकर की जांच

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 25, 2026

लोहरदगा के कुडू के उडूमुडू में दो समुदाय में हिंसक झड़प के बाद तनाव, SP ने मौके पर पहुंचकर की जांच

लोहरदगा : सरस्वती पूजा प्रतिमा विसर्जन से पूर्व गांव में प्रतिमा भ्रमण के दौरान उत्पन्न विवाद ने कुडू थाना क्षेत्र के उडुमुडू-बारीडीह गांव में रविवार को हिंसक रूप ले लिया। सुबह करीब सात बजे से दस बजे तक गांव रणक्षेत्र में तब्दील रहा। दो पक्षों के बीच जमकर पथराव, मारपीट और तोड़फोड़ हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। हालात इतने बिगड़ गए कि कुछ उपद्रवी पुलिस और एसपी के समक्ष भी उग्र होते दिखे। पुलिस प्रशासन की तत्परता और सख्ती के बाद करीब चार घंटे की मशक्कत में स्थिति पर काबू पाया जा सका। घटना की जड़ शनिवार को सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमा के गांव भ्रमण के दौरान पड़ी। जुलूस के दौरान एक वाहन एक ग्रामीण के खपरैल मकान से सट गया, जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। गांव के गणमान्य लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया और क्षतिपूर्ति का आश्वासन देकर स्थिति संभाल ली गई थी।रविवार सुबह पुराना विवाद फिर तूल पकड़ गया। जमाल अंसारी और उनका पुत्र कमरूल अंसारी मोटरसाइकिल से कुडू बाजार जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद गांव में अफवाह फैल गई कि दोनों की गंभीर पिटाई हुई है। अफवाह फैलते ही हालात तेजी से बिगड़ गए।

See also  गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में विधायक सरयू राय ने याचिका वापस ली

WhatsApp Image 2026 01 25 at 6.50.56 PM

पथराव और तोड़फोड़, कई घायल
अफवाह के बाद दोनों पक्ष तलवार, लाठी-डंडा लेकर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते गांव में पथराव शुरू हो गया और जो मिला, उसे पीटा जाने लगा। हिंसा में राधेश्याम साहू, सूरज साहू, पवन कुमार, अभिषेक कुमार, अंकित कुमार, जमाल अंसारी और कमरूल अंसारी घायल हो गए। सभी घायलों को कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से कुछ को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स और कुछ को लोहरदगा सदर अस्पताल रेफर किया गया। उपद्रवियों ने परमानंद प्रसाद की मोटरसाइकिल, कार और मकान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही कुडू थाना प्रभारी अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन हालात लगातार बिगड़ते चले गए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी और एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंचा और मोर्चा संभाला। इसी दौरान एक घायल की मौत की अफवाह फैलने से स्थिति फिर तनावपूर्ण हो गई, हालांकि पुलिस की तत्परता से बड़ा टकराव टल गया।

उडुमुडू घटना पर बनी आपसी सहमति
कुडू प्रखंड के उडुमुडू गांव में हाल ही में हुई घटना के मद्देनज़र दोनों समुदायों के बीच आपसी सहमति बन गई है। शांति और सौहार्द बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए घटना की निष्पक्ष जांच के लिए संयुक्त कमेटी गठन पर सहमति हुई है। इसके साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार के जुलूस या धार्मिक आयोजन के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है।

See also  लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के बेट और बहू को आशीर्वाद देने पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन

भाईचारे से रहने का लिया संकल्प
घटना को लेकर शांति समिति की बैठक पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी की अध्यक्षता में घटना स्थल पर आयोजित की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि घटना के लिए जिम्मेदार असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दोनों समुदायों ने एकमत से कहा कि दोषी चाहे जिस पक्ष के हों, कानून के अनुसार उन पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। प्रशासन ने जिले वासियों से सजग और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए शांति, अमन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आह्वान किया है। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने आपसी सहयोग, सौहार्द और भाईचारे के साथ रहने का संकल्प लिया। यह भी तय किया गया कि किसी भी विवाद की स्थिति में आपसी संवाद और प्रशासनिक सहयोग से समाधान निकाला जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

WhatsApp Image 2026 01 25 at 6.51.01 PM

घायलों का इलाज जारी, अफवाहों से दूर रहने की अपील
घटना में घायल व्यक्तियों का इलाज सदर अस्पताल लोहरदगा में वरीय चिकित्सकों की देखरेख में किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना सत्यता जाने किसी भी संदेश को आगे साझा न करें। किसी भी सूचना की पुष्टि के लिए जिला प्रशासन से सीधे संपर्क करने की अपील की गई है।

See also  लोहरदगा के भंडरा में सनकी बेटे ने कुल्हारी से किया हमला, पिता-पत्नी की मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल

कानून तोड़ने और अफवाह फैलाने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा : एसपी
एसपी सादिक अनवर रिजवी ने स्पष्ट कहा कि कानून तोड़ने वालों और अफवाह फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर फ्लैग मार्च कराया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियातन गांव में पुलिस कैंप कर रही है। मामले को लेकर पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है, वहीं दोनों पक्षों की ओर से भी अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now