राहुल सिंह गैंग ने मांगी व्यवसायी से दो करोड़ की रंगदारी, दी जान से मारने की धमकी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 25, 2026

राहुल सिंह गैंग ने मांगी व्यवसायी से दो करोड़ की रंगदारी, दी जान से मारने की धमकी

रांचीः बेंगलुरु में रहने वाले और तुपुदाना ओपी क्षेत्र के बालसिरिंग में ईएनए इथेनॉल का कारोबार करने वाले व्यवसायी सुशांत गुप्ता (पिता संजय गुप्ता) से राहुल सिंह गैंग के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गयी है। इस संबंध में सुशांत गुप्ता ने धुर्वा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

हजारीबाग में सरस्वती विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प, पत्थरबाजी में कई घायल, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे
प्राथमिकी के अनुसार, 16 दिसंबर 2025 की दोपहर लगभग 1.39 मिनट वह अपने घर पर थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर 351961904586 नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम राहुल सिंह बताया। कारोबारी ने कॉल काट दिया। इसके बाद उक्त नंबर से कई बार कॉल किये गये। कॉल रिसीव नहीं करने पर व्हाट्सएप पर वॉइस मैसेज भेजा गया। इसमें कहा गया कि मैं राहुल सिंह बोल रहा हूं। तुमने बहुत फैक्ट्री चला ली है। तुम्हारे पास दो दिन का समय है। दो दिन के अंदर दो करोड़ रुपये नहीं दिये, तो तुम्हें मार देंगे। 19 दिसंबर 2025 को उसी नंबर से कई बार कॉल आया। 21 फरवरी को यूट्यूब पर दो वीडियो भेजी गयी, जिसमें उसके गिरोह के सदस्य एक व्यापारी के घर पर गोली चलाते हुए दिख रहे थे।

See also  टाइगर मोबाइल जवान की गुंडागर्दीः पार्किंग विवाद को लेकर की तीन युवकों की पिटाई, कपड़े भी फाड़े
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now