सुखदेव उरांव बने लोहरदगा जिला परिषद अध्यक्ष, निर्विरोध हुए निर्वाचित, उपायुक्त ने दिलाई शपथ

सुखदेव उरांव बने लोहरदगा जिला परिषद अध्यक्ष, निर्विरोध हुए निर्वाचित, उपायुक्त ने दिलाई शपथ

लोहरदगाः जिला परिषद लोहरदगा के अध्यक्ष पद पर शनिवार को कैरो प्रखंड के जिला परिषद सदस्य सुखदेव उरांव निर्विरोध निर्वाचित हुए। समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में अध्यक्ष पद के रिक्त रहने के कारण अप्रत्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया कराई गई। चुनाव में सुखदेव उरांव द्वारा एकमात्र नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी और उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।

WhatsApp Image 2026 01 24 at 4.04.55 PM

JSSC नियुक्तियों में अब प्रारंभिक परीक्षा और निगेटिव मार्किंग लागू होगी, कार्मिक विभाग ने नियमावलियों में संशोधन कर अधिसूचना जारी की

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सदर प्रखंड के जिला परिषद सदस्य सह उपाध्यक्ष विनोद उरांव, किस्को प्रखंड के जिला परिषद सदस्य संदीप कुमार, कुडू पश्चिमी की रीना कुमारी, कुडू पूर्वी की गंगोत्री देवी, भंडरा की राजमनी देवी, सेन्हा की राधा तिर्की तथा पेशरार की रूबी कुमारी उपस्थित रहीं। सभी सदस्यों ने निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता निभाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुखदेव उरांव को उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) डा. कुमार ताराचंद ने निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इसके साथ ही उन्हें संविधान के अनुरूप अपने दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनीष कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक सहित निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी सदस्यों के सहयोग से जिले के समग्र विकास के लिए कार्य करने का संकल्प जताया।

WhatsApp Image 2026 01 24 at 4.04.56 PM

JMM MLA दशरथ गगराई ‘चढ़ा रहे हैं नशा’…जान को कह रहे हैं ‘धीरे-धीरे बढ़ाओ प्यार’…
सीमा भगत निर्विरोध चुनी गई उप प्रमुख
लोहरदगा : कैरो प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को एसडीओ अमित कुमार की अध्यक्षता में उप प्रमुख पद के चयन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसके बाद आगे की प्रक्रिया करते हुए उप प्रमुख पद के चयन हेतु मतदान कराया गया, लेकिन एक ही प्रत्याशी रहने के कारण सढ़ाबे के पंचायत समिति सदस्य सीमा भगत निर्विरोध रूप से उप प्रमुख चुनी गई। बता दें कि चुनाव प्रक्रिया में आठ पंचायत समिति सदस्यों में तीन पंचायत समिति सदस्य उपस्थित हुए थे। जिनके बीच उप प्रमुख पद का चयन प्रक्रिया की गई। मौके पर बीडीओ छंदा भट्टाचार्य, एसडीओ कोर्ट के पेशकार शशि भगत, एसडीओ कार्यालय के लिपिक पंकज कुमार लाल, किशोर उरांव, अधीश खाखा आदि मौजूद थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now