फेसबुक पर हुआ महिला से संपर्क, फिर ऐसा कौन सा प्लान सुझाया कि गवां बैठे 9.5 लाख रुपये

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 24, 2026

cyber-fraud

डेस्कः पूरे देश में साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को लूट रहे हैं। झारखंड की राजधानी रांची में संगठित साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें आनलाइन बिजनेस के नाम पर ब्रजेश सिंह से साढ़े नौ लाख रुपये की ठगी की गई है। पीड़ित ब्रजेश कुमार सिंह ने साइबर अपराध थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला संगठित आनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, साइबर ठगी, आपराधिक साजिश, जबरन वसूली और मनी लान्ड्रिंग से जुड़ा बताया गया है।

पीड़ित के अनुसार, फेसबुक पर निशा शर्मा नामक प्रोफाइल से संपर्क किया गया था, जिसके प्रोफाइल पर ई-कामर्स से जुड़ा होने का दावा किया गया था। शुरुआती बातचीत फेसबुक मैसेंजर पर हुई, इसके बाद व्हाट्सएप के जरिए संपर्क बढ़ाया। आरोपी महिला ने आनलाइन बिजनेस प्लान का झांसा देकर एक वेबसाइट के माध्यम से व्यापार करने के लिए प्रेरित किया।

Jharkhand के पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षा बलों ने 45 माओवादियों को घेरा, मिसिर बेसरा भी फंसा, सारंडा में जंग जारी

See also  धार भोजशाला में नमाज और पूजा एक साथ, सुरक्षा के लिए 8000 जवान तैनात

बताया गया कि इंडस्ट्री स्टाक नामक वेबसाइट और डैशबोर्ड के जरिए एक फर्जी स्टोर और वालेट दिखाया गया, जिसमें 15 हजार डालर का बैलेंस दर्शाया गया। इस झूठे बैलेंस के जरिए महिला ने विश्वास दिलाया कि उसकी राशि और मुनाफा फंसा हुआ है। उसे निकालने के लिए अलग-अलग मदों में और पैसे जमा करने होंगे। स्टोर एक्टिवेशन, बिजनेस एक्सटेंशन, क्रेडिट, रेपुटेशन डिपाजिट, फंड रिलीज, सिस्टम अपग्रेड और विदड्रा अनलाक जैसे नामों पर लगातार भुगतान कराया गया।

पीड़ित ने बताया कि 2 नवंबर 2025 से 30 दिसंबर 2025 के बीच उसके साथ यह साइबर ठगी की गई। पीड़ित ने अपना और रिश्तेदारों से लेकर साढ़े नौ लाख रुपये विभिन्न माध्यमों से आनलाइन भुगतान किया। ठगी की रकम कई खातों और अज्ञात लाभार्थियों तक पहुंचाई गई। जब पीड़ित ने आगे भुगतान करने से इन्कार किया, तो उस पर दबाव बनाया गया और विदेशी नंबरों से संपर्क किया गया। साथ ही ईमेल के जरिए भी बातचीत होती रही।

See also  प्रेम विवाह करने की ऐसी सजा... गुस्साए लोगों ने जोड़े को हल में बांधा, खेत जुतवाकर किया शुद्धिकरण

बाद में आरोपियों ने अपना डोमेन और ईमेल बंद कर दिया, वेबसाइट को मेंटेनेंस में दिखाया और सबूत मिटाने की कोशिश की। जांच की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर दीपक कुमार साव को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि डिजिटल लेनदेन की जांच की जा रही है। ऐसे में अगर आपको भी किसी प्रकार की स्टाक मार्केट में पैसे लगाने और कमाने का झांसा दिया जाता है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए।

Border 2 ने पहले ही दिन ‘धुरंधर’ की तोड़ी कमर, बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे गूंजी Sunny Deol दहाड़

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now