चाईबासा के सारंडा में भीषण मुठभेड़, एक करोड़ का इनामी नक्सली अनल दा मारा गया, 15 नक्सली ढेर

चाईबासा के सारंडा में भीषण मुठभेड़, एक करोड़ का इनामी नक्सली अनल दा मारा गया

चाईबासाः गुरुवार की सुबह चाईबासा के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली अनल दा उर्फ तूफान मारा गया है। सूचना ये है कि इस भीषण मुठभेड़ में 15 माओवादियों मार गिराया गया है। भाकपा (माओवादी) के केंद्रीय कमिटी सदस्य अनल दा उर्फ पतिराम मांझी  नक्सलियों का सारंडा में सबसे बड़ा कमांडर था। मुठभेड़ छोटानागरा थाना क्षेत्र में हुई है। उसके मारा जाने के बाद नक्सलियों को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। एक साल पहले अनल दा की महिला मित्र हेमंती मझियाईन को मार गिराया था।

WhatsApp Image 2026 01 22 at 1.57.34 PM

धनबाद में कोयला तस्करों ने CISF जवानों पर किया हमला, दो जवान घायल
मिली जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के वरीय अधिकारियों को सारंडा जंगल में बड़े माओवादियों के होने की गुप्त सूचना मिली थी। इस इनपुट के बाद कोबरा झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। जैसे सुरक्षाबल माओवादियों के नजदीक पहुंचे उसने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई शुरु की।अनल दस्ते की सीधी मुठभेड़ कोबरा-209 बटालियन से हुई। इसमें 15 माओवादी मारे गए हैं।

See also  बिहार में जज के गार्ड पर जानलेवा हमला, मंदिर में छिपकर बचाई जान,अपराधियों ने बाइक और पैस लूट लिये

anal da

जसीडीह में बड़ा रेल हादसा टला,नावाडीह फाटक पर ट्रक से टकराई ट्रेन

प्रारंभिक जांच में 15 मृत नक्सलियों में से 11 की पहचान निम्न रूप से हुई है:-

1. अनल उर्फ पतिराम मांझी (CCM)-1 करोड़ ईनामी (झारखण्ड), 1 करोड़ 20 लाख ईनामी (उड़ीसा), 15 लाख ईनामी (एन०आई०ए०). (कुल कांड-149), सा० झरहा, थाना-पीरटांड, जिला-गिरडीह, झारखंड।

2. अनमोल उर्फ सुशांत (BJSAC)-25 लाख ईनामी (झारखण्ड), 65 लाख ईनामी (उड़ीसा), (कुल कांड-149) पता-ग्राम बंसी टोला, थाना नावाडीह, जिला बोकारो, झारखण्ड ।

3. अमित मुण्डा (RCM)-15 लाख ईनामी (झारखण्ड), 43 लाख ईनामी (उड़ीसा), 04 लाख ईनामी (एन०आई०ए०), (कुल कांड-96), पता-ग्राम तमराना, थाना तमाड़, जिला-राँची।

4. पिन्टु लोहरा (SZC)-05 लाख ईनामी (झारखण्ड) (कुल कांड-47), पता-बारीसालडीह, थाना सोनाहातू जिला राँची, झारखंड।

5. लालजीत उर्फ लालु (SZC)-05 लाख ईनामी (झारखण्ड), पता-धारणादिरी, थाना- किरीबुरू, जिला-चाईबासा ।

6. राजेश मुण्डा (ACM), (कुल कांड-14), पता-ग्राम माईलपिड़ी, थाना अड़की, जिला-खूँटी।

7. बुलबुल अलदा (ACM). (कुल कांड-08), पता-ग्राम ईलीगढ़ा, थाना तांतनगर, जि० चाईबासा ।

See also  ठोस कचरा प्रमंधन के लिए जमीन क्रय समेत अन्य बिन्दुओं पर चर्चा

8. बबिता (ACM), (कुल कांड-16), पता-कोरर्रा, थाना कुचाई, जि० सरायकेला।

9. पुर्णिमा (ACM). (कुल कांड-05). पता-ईचागोडा, थाना गोईकेरा, जिला चाईबासा ।

10. सुरजमुनी (Cadre)-

11. जोंगा (Cadre)- (कुल कांड-01), पता-बोईपाई ससांग, थाना गोईलकेरा, जिला चाईबासा ।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 से अबतक चाईबासा के कोल्हान के सारंडा जंगली क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किये गये विस्फोट एवं हिंसात्मक कार्रवाई में सुरक्षा बलों के हुए नुकसान में मुख्य उग्रवादी दस्ता के शीर्ष अनल उर्फ पतिराम मांझी का मुख्य योगदान रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now