धनबाद में कोयला तस्करों ने CISF जवानों पर किया हमला, दो जवान घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 22, 2026

धनबाद में कोयला तस्करों ने CISF जवानों पर किया हमला, दो जवान घायल

धनबादः बुधवार की रात सिजुआ क्षेत्र के तेतुलमारी कोल डंप पर कोयला तस्करी रोकने गई सीआईएसएफ की टीम पर कोयला चोरों ने हमला कर दिया। इस हमले में सीआईएसएफ के एसआई विवेक कुमार और आरक्षी गोविंद कुमार घायल हो गए। दोनों जवानों को जगजीवन नगर स्थित सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

झारखंड में DGP की नियुक्ति पर उठे सवाल, गृह मंत्रालय ने तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को नियमों के खिलाफ बताया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार की रात एक दर्जन से अधिक कोयला चोर तेतुलमारी कोल डंप में घुसकर कोयला चोरी कर रहे थे। चेकपोस्ट पर तैनात जवान ने इसकी जानकारी सीआईएसएफ की क्यूआरटी को दी। इसके बाद जैसे ही सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंची वहां अफरातफरी की स्थिति हो गई और कोयला चोरों ने जवानों पर हमला कर दिया।
कोयला चोरों द्वारा किये गए अचानक हमले में एसआई विवेक कुमार और आरक्षी गोविंद कुमार के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लग गई। घायल जवानों को आनन-फानन में लोयाबाद क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जवानों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

See also  जमीन माफिया कमलेश कुमार को ED ने किया गिरफ्तार, लैंड स्कैम मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने किया अरेस्ट

पत्नी की हत्या के लिए जज ने दी थी सुपारी, 2 लाख में हायर हुए थे शूटर, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

सीआईएसएफ जवानों पर हुए हमले के बाद अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई और सीआईएसएफ जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। इस जवाबी कार्रवाई में कुछ कोयला चोर को भी चोट लगने की सूचना है। सीआईएसएफ जवानों के आक्रमक रूख के बाद कोयला चोर वहां से फरार हो गए। फिलहाल कोल डंप परिसर में अतिरिक्त सीआईएसएफ जवानों की तैनाती कर दी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now