- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

रांची में कुत्ते को पीट पीट कर मार डाला, थाने में शिकायत, दो गिरफ्तार

रांची में कुत्ते को पीट पीट कर मार डाला, थाने में शिकायत, दो गिरफ्तार

रांचीः धुर्वा थाना क्षेत्र के शालीमार बाजार के पास एक कुत्ते को पीटकर मार डाला गया। कुछ युवकों ने एक कुत्ते को बिजली के पोल (खंभे) से बांधकर उसे डंडों से इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पशु प्रेमियों और सामाजिक संगठनों ने धुर्वा थाना में इसकी शिकायत की। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

रांची में खेलते समय दो मासूम नाले में गिरे, मां ने छलांग लगाकर एक बच्चे को बचाया, दूसरे की डूबने से मौत
प्रदर्शन और शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दीपू सिंह को गिरफ्तार किया है और दो नाबालिग को निरुद्ध किया है। पुलिस ने कुत्ते के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

See also  दुमका में इंडियन बैंक की शाखा में लाखों की लूट, बिहार-झारखंड के बॉडर पर हुई वारदात
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now