JMM ने तेज की नगर निकाय चुनाव की तैयारी, मेदिनीनगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष पूनम सिंह को विनोद पांडेय ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 18, 2026

JMM ने तेज की नगर निकाय चुनाव की तैयारी, मेदिनीनगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष पूनम सिंह को विनोद पांडेय ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

रांचीः झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारी पार्टी स्तर पर सभी पार्टियों ने शुरू कर दी है। एक ओर बीजेपी ने नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर पार्टी ऑफिस में बैठक की तो दूसरी और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी अपनी तैयारी को तेज कर दिया है। जेएमएम के केंद्रीय प्रवक्ता और महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने रविवार को पलामू जिले के सैकड़ो लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

मंत्री दीपक बिरुवा का बना फेक फेसबुक अकाउंट, लोगों से ठगी की हो रही है कोशिश
पलामू के जेएमएम जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा की मौजूदगी में मेदिनीनगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष पूनम सिंह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। माना ये जा रहा है कि पूनम सिंह एक बार फिर से नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरेंगी। जेएमएम की सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से पूनम सिंह, सूर्यांश प्रताप सिंह (पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस), आजाद खान, जितेंद्र सिंह, रौनक सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, मो फिरोज, प्रतीक सिंह, रुद्र कुमार, कृष्ण कांत, इम्तियाज अंसारी, गुड्डू कुमार, रौशन कुमार एवं अन्य कई लोग रहे।इस अवसर पर पलामू जिला से पार्टी के केंद्रीय सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष शानू सिद्दीकी, केंद्रीय सदस्य हाजी ललन, रमेश सिंह, अनुराग सिंह, बबलू सिंह, देवानंद भारद्वाज, रिशु अग्रवाल उपस्थित रहे।

See also  जेएमएम ने संताल में बीजेपी को एक भी सीट नहीं मिलने पर कसा तंज, सुप्रियो ने कहा नफ़रत की राजनीति की हुई हार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now