जमशेदपुर के कैरव गांधी अपहरणकांड में ताबड़तोड़ छापेमारी, हाजीपुर गैंग पर शक, पुलिस की दो टीमें बिहार गई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 16, 2026

जमशेदपुर के कैरव गांधी अपहरणकांड में ताबड़तोड़ छापेमारी, हाजीपुर गैंग पर शक, पुलिस की दो टीमें बिहार गई

जमशेदपुरः आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और उद्योगपति देवांग गांधी के अपह्रत बेटे कैरव गांधी की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। मंगलवार की दोपहर से गायब कैरव को ढूंढने के लिए जमशेदपुर और सरायकेला की पुलिस की टीम रांची, हजारीबाग, कोडरमा और धनबाद के अलावा गुजरात, राजस्थान और बिहार के पटना, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर में अपराधियों की तलाश कर रही है।

जमशेदपुर के कारोबारी का बेटा कैरव गांधी अगवा, इंडोनेशिया नंबर से मांगी गई 5 करोड़ की फिरौती
इस अपहरण के तार बिहार के जुड़ते नजर आ रहे है। हाजीपुर और लालगंज गैंग की संलिप्तता जताई जा रही है। वहीं स्थानीय इनपुट के आधार पर एसआईटी ने गुरुवार को जेम्को से खट्टा बब्लू को हिरासत में लिया है। यह उस गैंग के संपर्क में बताया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस दुबेई में छिपे धनबाद के अपराधी प्रिंस खान गिरोह को भी टटोल रही है। कैरव के अपहरण के बाद इंडोनेशिया के नंबर से 5 करोड़ की फिरौती मांगी गई है।

See also  जमशेदपुर में कल्पना सोरेन के सामने हेमंत सोरेन ने कान पकड़कर मांगी माफी, जानें पूरा मामला

NIA ने मुंबई से बिहार-झारखंड में सक्रिय नक्सली को किया गिरफ्तार, खत्म हो चुके संगठन को फिर से एक्टिव करने की कर रहा था कोशिश
जांच में पता चला है कि अपहरणकर्ता ने पुलिस की बोर्ड लगी स्कार्पियो से कैरव का अपहरण किया था। यह नंबर कोडरमा की एक बोलेरो गाड़ी की है। पुलिस ने उसके मालिक से पूछताछ की है। पुलिस को पता चला है कि कैरव अक्सर घर से आधा किलोमीटर दूर डीएमओ ऑफिस के पास चाय की दुकान पर दोस्तों के साथ बैठते थे। अपहरणकर्ताओं ने घर से फैक्ट्री जाने वाली सड़क और इस दुकान की रेकी की। फिर कदमा-सोनारी लिंक रोड़ को वारदात के लिए चुना। कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने कहा कि सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम को मिलाकर एसआईटी का गठन किया गया है, जो संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now