रांचीः 2 जनवरी को धुर्वा से लापता अंश और अंशिका का सुराग मिल गया है। जानकारी के अनुसार दोनों नाबालिग भाई-बहन को रांची पुलिस ने बरामद कर लिया है।धुर्वा से 13 दिन पहले लापता हुए दो भाई-बहन अंश और अंशिका को रामगढ़ के चितरपुर से सकुशल बरामद कर लिया गया है।
रांची से लापता अंश अंशिका रामगढ़ में बरामद
रांची पुलिस भाई-बहन को लेकर रांची रवाना@ranchipolice @RamgarhPolice @JharkhandPolice #RANCHI #Jharkhand pic.twitter.com/7JesSzdzHY
— Live Dainik (@Live_Dainik) January 14, 2026
जमशेदपुर के उद्योगपति का बेटा कैरव गांधी गायब, फोन बंद, कांदरबेड़ा में मिली कार
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अंश और अंशिका को रामगढ़ के चितरपुर इलाके से बरामद किया गया है। दोनों बच्चों को लेकर रांची एसएसपी रवाना हो गए है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। एसएसपी राकेश रंजन के नेतृत्व में रांची पुलिस की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
रांची से लापता अंश अंशिका रामगढ़ में इसी महिला के घर में रखा गया था
महिला ने बताया कि एक महिला और पुरूष उनके पास आये थे और उन्होंने मानवता के नाते उन्हें अपना घर दिया था@ranchipolice @RamgarhPolice @JharkhandCMO @JmmJharkhand @yuvamorchajmm @JharkhandPolice #Jharkhand #RANCHI pic.twitter.com/efWC5Iaj1t
— Live Dainik (@Live_Dainik) January 14, 2026
पिछले 13 दिनों से लापता हुए दो भाई बहन अंश और अंशिका को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।दोनों बच्चे को रांची पुलिस की विशेष टीम ने रामगढ़ जिले के चितरपुर से बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इनका सुराग देने वालों के लिए पुलिस ने चार लाख रुपये इनाम घोषित कर रखा था।
रांचीः 13 दिनों से लापता बच्चों की सुरक्षित वापसी ने एक परिवार को राहत दी है। बच्चों को सामने देखकर मां की आंखें भर आईं और उन्होंने रांची पुलिस व प्रशासन का आभार जताया। मां ने बताया कि इस कठिन समय में पुलिस हर कदम पर साथ खड़ी रही।@JharkhandPolice#ranchinews #missingchildren pic.twitter.com/0OZJwkw8xz
— Live Dainik (@Live_Dainik) January 14, 2026
ऑनलाइन गेम के चक्कर में बेटा बना हैवान, पिता की बेरहमी से कर दी हत्या
स्थानीय समाजसेवी डब्लू साहू ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले दोनों बच्चे के को चितरपुर के जान्हे में देखा। इसके बाद रांची पुलिस को सूचना दी लेकिन उन्होंने इसे इतनी गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद बच्चे के पिता को दोनों बच्चों की तस्वीर भेजी तो उन्होंने बताया कि दोनों बच्चें उन्हीं के है। इसके बाद रामगढ़ पुलिस को सूचना दी गई और बच्चों को सकुशल बरामद किया गया।अंश और अंशिका के बरामद होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची और झारखंड पुलिस को बधाई दी है।
अपहरण कर्ताओं के चंगुल से आजाद हुईं दो मासूम जिंदगियां। आखिर कोई इतना कैसे गिर सकता है? व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए पिछले कुछ दिन काफी परेशान करने वाले रहे। शुरुआत में सफलता नहीं मिल रही थी लेकिन फिर जिस ढंग से दूसरे राज्य में हुई इसी ढंग की घटना के तार जोड़ रांची पुलिस ने… pic.twitter.com/xHAsDmzijB
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 14, 2026


