- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, एक साथ चार सेंटर पर छापेमारी, 20 लड़कियां पकड़ी गई

स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, एक साथ चार सेंटर पर छापेमारी, 20 लड़कियां पकड़ी गई

डेस्कः यूपी के मेरठ में अनाधिकृत रूप से चल रहे स्पा सेंटर और देह व्यापार के अवैध धंधे को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। मंगलवार को मेरठ पुलिस ने एक साथ चार स्पा सेंटर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके से 20 युवतियों और एक युवक को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बीते कई दिनों से लगातार सूचना मिल रही थी कि शहर के विभिन्न इलाकों में कुछ स्पा सेंटर बिना किसी वैध अनुमति के संचालित किए जा रहे हैं, जहां अनैतिक गतिविधियां कराई जा रही हैं।

69665f31cd087 photo itg 130515836 16x9 1

Blinkit खत्म करेगा 10 मिनट में डिलीवरी का सिस्टम, सरकार के दखल के बाद लिया फैसला
व्हाट्सएप से होती थी बुकिंग
बताया गया कि इन स्पा सेंटरों में व्हाट्सएप और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से बुकिंग की जाती थी।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस को स्पा सेंटरों से रजिस्टर मिले, जिनमें एंट्री दर्ज थी. इसके अलावा पूछताछ में यह भी सामने आया कि ग्राहकों की ऑनलाइन बुकिंग की जाती थी, जिसके साक्ष्य मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल माध्यमों से बरामद हुए हैं। पुलिस को कुछ मोबाइल फोन से आपत्तिजनक फोटो भी मिलने की बात कही जा रही है।

See also  मंत्री बन्ना गुप्ता को पसंद आया मुख्य सचिव के लिए चिन्ह्रित बंगला, आवास पर ताला लगा अपने नाम का लगा दिया बोर्ड

ऑनलाइन गेम के चक्कर में बेटा बना हैवान, पिता की बेरहमी से कर दी हत्या
युवतियों और युवक से पूछताछ जारी
पुलिस ने बताया कि चारों स्पा सेंटरों के खिलाफ अनधिकृत रूप से संचालन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। हिरासत में ली गई युवतियों और युवक से पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान जो भी अन्य तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि ऑनलाइन बुकिंग और अनैतिक गतिविधियों में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now