पटना में नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 41 एजेंडों पर लगी मुहर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 13, 2026

पटना में नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 41 एजेंडों पर लगी मुहर

पटनाः मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में हो रही नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में 41 एजेंडों पर मुहर लगी। कैबिनेट की बैठक दोनों डिप्टी सीएम के साथ साथ में तमाम विभागों के मंत्री मौजूद रहे।

1 1

पटना में चाकू घोंपकर युवक की हत्या, भाई समेत दो घायल
नीतीश सरकार ने कृषि विभाग में विभिन्न पदों के 534 पद एवं पौध संरक्षण निरीक्षक के 160 पद यानी कुल 694 पदों के सृजन, पुनर्गठन की स्वीकृति दी है। वहीं मुंबई में बिहार भवन के निर्माण के लिए 314 करोड़ 20 लाख 59000 की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। वहीं शिक्षा विभाग के जन शिक्षा निदेशालय में विभिन्न पदों के 9 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है।

2 1

बिहार में ठंड और कोहरे का कहर, 17 जिलों को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
पटना हाई कोर्ट की स्थापना में मानदेय एवं संविदा के आधार पर चार विधि सहायक के पद का सृजन एवं पूर्व से सृजित 45 विधि लिपिकों का पद नाम विधि सहायक किया गया है। वहीं राजकीय पॉलिटेक्निक बगहा के लिए 45 शैक्षणिक पद जिसमें एक प्रिंसिपल, पांच विभाग अध्यक्ष एवं प्रोफेसर 39, इसके साथ ही गैर शैक्षणिक 61 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है। इस तरह से 106 नए पद को सृजित किया गया है।

See also  सम्राट चौधरी के पास ही रहेगा गृह विभाग, निशांत को स्वास्थ्य और विजय सिन्हा को कृषि की जिम्मेदारी

3 1

बिहार विधानसभा चुनाव में हारे उम्मीदवार ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, बीजेपी के रणविजय सिंह ने दी चुनौती
वहीं जमुई तत्कालीन जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी जटाशंकर पांडे को सेवा से बर्खास्त किया गया है। पीएम श्री योजना के तहत बिहार के कल 779 माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए वित्तीय वर्ष 2025 26 के लिए 14 अब 85 करोड़ 50 लाख की स्वीकृति दी गई है।

4 1

बिहार के मुजफ्फरपुर में ऑनर किलिंग, ससुर ने दामाद को घर में घुसकर मारी गोली
बिहार विधान मंडल के वरिष्ठ सदस्य जो मंत्रिपरिषद के सदस्य नहीं है को विधानमंडल पुल में निर्वाचन क्षेत्र वार कर्णांकित आवास के अलावा केंद्रीय पूल में शामिल कुल 15 आवास को किराया पर अतिरिक्त आवास के रूप में आवंटित किया जाएगा।

5 1

प्रशांत किशोर को बिहार चुनाव के बाद सबसे बड़ा झटका, भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय ने जन सुराज से दिया इस्तीफा
वहीं बाणसागर समझौते के तहत बिहार और झारखंड के बीच पानी के बंटवारे पर फैसला हुआ है। बिहार को 5.75 मिलियन एकड़ फीट पानी झारखंड को 2.00 मिलियन एकड़ फीट पानी, इस बंटवारे से जुड़े समझौता पत्र को मंजूरी दे दी गई है। मत्स्य निदेशालय में कार्यालय परिचारी के कुल 200 पदों को नए नियमों के अनुसार दफ्तर-वार चिन्हित और पुनर्गठित करने की मंजूरी दी गई है।

See also  झारखंड में वोकेशनल शिक्षकों के नौकरी पर संकट, राजभवन ने सभी विश्वविद्यालय को लिखा पत्र

6 17 1NewsDeatils821217cb24744881b4ba1c56ac703e8d199

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now