बिहार में ठंड और कोहरे का कहर, 17 जिलों को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 13, 2026

बिहार में ठंड और कोहरे का कहर, 17 जिलों को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पटनाः बिहार की राजधानी पटना सहित आसपास के इलाकों में तीसरे दिन भी सुबह कोहरे के बाद दिनभर धूप से लोगों को राहत मिली। अगले चार दिनों तक पटना सहित दक्षिणी भागों में सुबह के समय कोहरे एवं दिन में धूप निकलने के कारण ठंड से राहत मिलने की संभावना है।मंगलवार को दक्षिणी भागों को छोड़कर उत्तरी भागों के 17 जिलों में घने कोहरे के साथ कोल्ड डे को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पटना सहित अन्य भागों में मौसम सामान्य बने रहने के आसार हैं।बिहार के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सिवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार में कोल्ड डे की संभावना है।

बिहार विधानसभा चुनाव में हारे उम्मीदवार ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, बीजेपी के रणविजय सिंह ने दी चुनौती
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 15 जनवरी को पश्चिम हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसका प्रभाव 20-21 जनवरी तक रहेगा। इसके कारण घने कोहरे के साथ कनकनी का प्रभाव रहेगा।
तापमान में हुई बढ़ोत्तरी

See also  एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री हो गए पसीने-पसीने, एसी खराब होने से हुई फजीहत

सोमवार को पूर्णिया एवं सुपौल में अति घना कोहरा एवं शेष जिलों में कोहरा का प्रभाव बना रहा। सबसे कम दृश्यता 10 मीटर सुपौल में दर्ज की गई। राज्य में समस्तीपुर (पूसा) में तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।राजधानी का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा। औरंगाबाद, सिवान के जीरादेई, मधेपुरा, किशनगंज को छोड़कर पटना सहित शेष जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

बिहार के मुजफ्फरपुर में ऑनर किलिंग, ससुर ने दामाद को घर में घुसकर मारी गोली
सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस एवं 27.0 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। बक्सर, सासाराम, अरवल, डेहरी, औरंगाबाद एवं गयाजी को छोड़कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम (डिग्री सेल्सियस)न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
गयाजी23.08.2
भागलपुर23.28.0
पटना22.010.7
मुजफ्फरपुर20.610.0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now