पटनाः बिहार में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को झटका लगा है। रोहतास जिले की करगहर सीट से चुनाव लड़ने वाले नेता और भोजपुरी गायक Ritesh Panday ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने X पर पोस्ट कर बताया कि एक राजनीतिक दल के सक्रिय सदस्य के रूप में काम करते हुए जनता की सेवा करना मुश्किल है। पांडेय ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए अपने फैसले की जानकारी दी।
बिहार में छह युवकों ने युवती को अगवा कर पिलायी शराब, किया गैंगरेप
Ritesh Panday ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने पार्टी छोड़ दी है।टिकट मिलने और चुनाव लड़ने का मौका देने के लिए उन्होंने प्रशांत किशोर और पार्टी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी से जुड़कर बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ा। हालांकि परिणाम उनके पक्ष में नहीं रहा लेकिन फिर भी उनको इसका अफसोस नहीं है। उन्होंने ईमानदारी से अपना काम किया और आगे भी इसे जारी रखेंगे।
एक जिम्मेदार भारतीय होने के नाते और अधिकार से मैंने जन सुराज पार्टी के साथ जुड़कर लोक तंत्र के महापर्व में भाग लिया,परिणाम अनुकूल नहीं रहे पर मुझे इसका तनिक भी अफसोस नहीं है क्यों की मैंने अपना काम ईमानदारी से किया
खैर-अब उसी काम के माध्यम से आप सभी का सेवा जारी रखना है जिससे आप…— Ritesh Pandey (@riteshpandeyrp) January 12, 2026
दरभंगा राजघराने की अंतिम महारानी का निधन,महाराजा कामेश्वर सिंह की तीसरी पत्नी थीं कामसुंदरी देवी
6 महीने में छोड़ा प्रशांत किशोर का साथ: रितेश पांडेय का 6 महीने में ही राजनीति और जन सुराज पार्टी से मोहभंग हो गया। पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वह जन सुराज में शामिल हुए थे।18 जुलाई 2025 को प्रशांत किशोर की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। प्रशांत किशोर के गृह क्षेत्र से विधानसभा चुनाव भी लड़े लेकिन हार के बाद अब उन्होंने पीके का साथ छोड़ दिया।
बिहार में कोहरे की वजह से भीषण सड़क हादसा, दरभंगा-मुजफ्फरपुर हाईवे पर 6 गाड़ियों की टक्कर
करगहर से लड़ा था चुनाव: रितेश पांडेय ने रोहतास जिले की करगहर सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। हालांकि उनको हार का सामना करना पड़ा। भोजपुरी स्टार को महज 16,298 वोट मिले और चौथे नंबर पर रहे। 92,485 वोटों के साथ जेडीयू के बशिष्ठ सिंह विजयी रहे, जबकि 56,809 वोट लाकर बीएसपी के उदय प्रताप सिंह दूसरे और 39,333 मतों के साथ कांग्रेस के संतोष कुमार मिश्र तीसरे स्थान पर रहे।












