20 लोगों की जान लेने वाला हाथी ओडिशा बॉडर पर घिरा, बनीसागर जंगल में ली 3 लोगों की जान

चाईबासा में 20 लोगों की जान लेनेवाला दंतेल हाथी फिर हुआ गायब, 30 गांवों में हाई अलर्ट

डेस्कः झारखंड-ओडिशा बॉडर पर एक आक्रामक हाथी पिछले एक सप्ताह में 20 लोगों की जान ले चुका है। उसे टेंक्सूलाइज करने की तैयारी चल रही है। पश्चिम बंगाल से आई टीम के दो सदस्य घायल हो चुके है। हाथी ऑडिशा बॉडर से 35 किलोमीटर दूर है और वन विभाग उस पर नजर रखी हुई है।

चतरा में राजधर साइडिंग के पास गोलीबारी, राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी
दंतैल हाथी का तांडव लगातार जारी है, शुक्रवार को मझगांव प्रखंड के बेनीसागर गांव में हाथी ने तीन लोगों को कुचलकर मार डाला। मृतकों में हरकरा भी शामिल है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या 20 पहुंच गई। इधर, तीन राज्यों से एक्सपर्ट और वन विभाग की संयुक्त टीम ने ओडिशा-झारखंड बॉडर पर स्थित बेनीसागर जंगल में हाथी को घेर लिया है। शुक्रवार देर शाम ओडिशा वाइल्डलाइफ टीम, गुजरात-असम के एक्सपर्ट और सॉस की टीम दो ट्रेंकुलाइज गन के साथ हाथी को बेहोश करने में जुटी रही।

See also  पटना में दिनदहाड़े लूट, दुल्हिन बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 21 लाख रुपये लूटकर अपराधी फरार

मैक्लुस्कीगंज में तापमान माइनस 2 डिग्री, खूंटी में पारा पहुंचा 1.5, सात जिलों में ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट
एक्सपर्ट टीम मशाल, थर्मल सेंसर ड्रोन और अन्य आधुनिक उपकरणों की मदद से देर रात तक जंगल में थी। बताया गया कि हाथी और टीम के बीच दूरी मात्र 100 मीटर रह गई है। जिस स्थान पर हाथी मौजूद है, वह झारखंड-ओडिशा का सीमावर्ती क्षेत्र है। वन विभाग को उम्मीद है कि शनिवार को हाथी को ट्रेंकुलाइज कर काबू में कर लिया जाएगा। वाइल्डलाइफ ओडिशा के ट्रेंकुलाइज स्पेशलिस्ट डॉक्टर बानराज ने कहा कि हाथी को टेंक्रुलाइज होने के बाद 20 से 25 मिनट तक बेहोश होने में लगता है। अगर ढंग से बेहोश नहीं किया जा सका तो भारी नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए सावधानी बरती जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now