रांचीः शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत जांच कर रही एसीबी ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी नवीन केडिया को गोवा से गिरफ्तार कर लिया है।अब एसीबी उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रांची आएगी। इसके बाद उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। एसीबी ने नवीन केडिया का गिरफ्तारी वारंट निकाला था। इसके बाद से ही वह फरार था। उसने जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी भी लगा रखी थी।
कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव ने पेसा को लेकर पार्टी और सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, प्रदेश प्रभारी के सामने कहा-मैं किसी बंधन में नहीं बंधा
उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के पूर्व प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे के कार्यकाल में मई 2022 में लागू उत्पाद नीति के दौरान छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारियों, प्लेसमेंट एजेंसियों को झारखंड में काम दिया गया था।इन कारोबारियों से कमीशन के रूप में मोटी रकम देकर झारखंड में काम देने का आरोप है। शराब कारोबारी नवीन केडिया को भी विनय कुमार चौबे का कारीबी बताया जा रहा है। अब पूछताछ में एसीबी को आगे की जानकारी मिलेगी।
खूंटी में सांगा पड़ाह के अध्यक्ष सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या, घटना के बाद आदिवासी समाज के आक्रोश
13 अक्टूबर 2025 के बाद से नवीन केडिया के रूप में यह छठी गिरफ्तारी है। इससे पूर्व एसीबी ने 13 अक्टूबर 2025 को गुजरात के अहमदाबाद से प्लेसमेंट एजेंसी विजन हॉस्पिटालिटी सर्विसेज एंड कंस्ल्टेंट्स से जुड़े तीन आरोपितों परेश अभेसिंह ठाकोर, विक्रमासिंह, अभेसिंह ठाकोर व महेश शिडगे को गिरफ्तार किया था।
14 नवंबर को एसीबी ने छत्तीसगढ़ के विलासपुर से शराब कारोबारी राजेंद्र जायसवाल उर्फ चुन्नू जायसवाल को गिरफ्तार किया था। 13 दिसंबर को महाराष्ट्र के ठाणे से एसीबी ने प्लेसमेंट एजेंसी मेसर्स मार्शन के निदेशक जगन तुकाराम देसाई को गिरफ्तार किया था। अब यह छठा कारोबारी नवीन केडिया गिरफ्तार किया गया है।




