- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

रांची से लोहरदगा के इरगांव तक दौड़ी मेमू पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों के लिए फ्री बस सेवा शुरू

रांची से लोहरदगा के इरगांव तक दौड़ी मेमू पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों के लिए फ्री बस सेवा शुरू

डेस्कः लोहरदगा–रांची रेलखंड पर बीते कई दिनों से जारी असमंजस और निराशा के माहौल के बीच बुधवार को यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई। कोयल नदी पर स्थित रेलवे ब्रिज संख्या 115 के पिलर संख्या चार और पांच में दरार आने के बाद 4 जनवरी से लोहरदगा स्टेशन तक सभी पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया था।

रांची–लोहरदगा एक्सप्रेस ट्रेन मार्च तक सस्पेंड, रांची से इरगांव तक चलेगी मेमू ट्रेन, कोयल नदी पुल की मरम्मत तेज, रेलवे GM ने किया निरीक्षण
ट्रेन सेवा ठप रहने के कारण प्रतिदिन सफर करने वाले सैकड़ों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों को बसों और निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ रहा था, जिससे यात्रा का समय बढ़ने के साथ-साथ आर्थिक बोझ भी बढ़ गया था।

WhatsApp Image 2026 01 07 at 3.06.36

लोहरदगा से टोरी के लिए आज से शुरू होगी रोजाना दो फेरा ट्रेन, यात्रियों की सुविधाओं को लेकर किया गया फैसला
ऐसे हालात में रेलवे द्वारा इरगांव स्टेशन तक मेमू पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू किया जाना क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत साबित हुआ है। बुधवार सुबह 9:55 बजे रांची से रवाना हुई मेमू पैसेंजर निर्धारित समय पर इरगांव स्टेशन पहुंची। पहले ही दिन लगभग 300 यात्रियों ने इस ट्रेन से यात्रा की।

See also  कोयला चोरी को लेकर धनबाद में अबतक का सबसे बड़ा अभियान, 54 ट्रक जब्त, 6 गिरफ्तार

jh loh 01 railirganv pkg jh10011 07012026133128 0701f 1767772888 826 scaled

 

झारखंड में जंगली हाथी का कहर जारी, एक रात में 7 लोगों को मार डाला, अब तक 17 लोगें की गई जान
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने लोहरदगा–इरगांव तथा इरगांव–लोहरदगा के बीच निःशुल्क बस सेवा भी उपलब्ध कराई है। इससे रेल और सड़क परिवहन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हुआ है। दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को अब स्टेशन तक पहुंचने और वहां से अपने गंतव्य तक जाने में कोई विशेष परेशानी नहीं हो रही है।
इस वैकल्पिक व्यवस्था से स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ व्यापारियों और विद्यार्थियों को भी उल्लेखनीय राहत मिली है। यात्रियों ने रेलवे की इस पहल का स्वागत करते हुए जल्द से जल्द लोहरदगा स्टेशन तक पूर्ण रेल परिचालन बहाल करने की मांग की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now