लोहरदगा से टोरी के लिए आज से शुरू होगी रोजाना दो फेरा ट्रेन, यात्रियों की सुविधाओं को लेकर किया गया फैसला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 6, 2026

लोहरदगा से टोरी के लिए आज से शुरू होगी रोजाना दो फेरा ट्रेन, यात्रियों की सुविधाओं को लेकर किया गया फैसला

लोहरदगा : रांची-लोहरदगा रेल लाइन में लोहरदगा के कोयल नदी स्थित रेलवे ब्रिज संख्या 155 के पिलर में दरार आने के बाद लोहरदगा तक ट्रेन का परिचालन बंद है। इसके साथ ही एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन भी लोहरदगा तक बंद कर दिया गया है। यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने तत्काल लोहरदगा से टोरी के बीच दो फेरा में ट्रेन का परिचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत दो बार लोहरदगा से टोरी के लिए पैसेंजर ट्रेन जाएगी और दो बार टोरी से लोहरदगा के लिए पैसेंजर ट्रेन आएगी।

रांची–लोहरदगा एक्सप्रेस ट्रेन मार्च तक सस्पेंड, रांची से इरगांव तक चलेगी मेमू ट्रेन, कोयल नदी पुल की मरम्मत तेज, रेलवे GM ने किया निरीक्षण

इसके तहत लोहरदगा से टोरी के बीच सुबह 10:45 में ट्रेन खुलेगी, जो 11:35 में टोरी पहुंचेगी। वहीं 5:45 में लोहरदगा से दूसरी पैसेंजर खुलेगी, जो शाम 6:50 में टोरी स्टेशन पहुंचेगी। जबकि टोरी से लोहरदगा के बीच दोपहर 12:05 में ट्रेन खुलेगी, जो 12:55 में लोहरदगा पहुंचेगी। वहीं 7:40 शाम में एक पैसेंजर ट्रेन टोरी से खुलेगी, जो 8:40 में लोहरदगा स्टेशन पहुंचेगी। इसके अलावा बुधवार को इरगांव स्टेशन का निरीक्षण सीनियर डीसीएम द्वारा किया जाएगा। जिसमें इरगांव से रांची के बीच मेमू पैसेंजर के आवागमन को लेकर समीक्षा की जाएगी।

See also  पेट्रोल-डीजल के दाम एक सप्ताह में दूसरी बार बढ़े, आम लोगों को मिला बड़ा झटका
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now