रांची में मीडियाकर्मी पर जानलेवा हमला, लोगों ने खदेड़कर बदमाश को पकड़ा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 7, 2026

रांची में मीडियाकर्मी पर जानलेवा हमला, लोगों ने खदेड़कर बदमाश को पकड़ा

रांचीः राजधानी रांची में मंगलवार देर रात बदमाशों ने मीडिया कर्मी पर जानलेवा हमला किया। सदर थाना क्षेत्र के कोकर सुभाष चौक के पास मीडियाकर्मी से छिनतई और मारपीट की गई। एक दैनिक अखबार के दो मीडियाकर्मी दफ्तर से देर रात घर लौट रहे थे उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने छिनतई की कोशिश की। मीडिया पर कर्मी अचानक हुए हमले से अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।

रांची के धुर्वा से गायब भाई-बहनों की तलाश तेज, पुलिस चला रही है हाउस सर्च अभियान, बिहार से बंगाल बॉडर तक भेजी गई टीम
घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता और साहस का परिचय देते हुए दोनों आरोपियों का पीछा किया और उन्हें दबोच लिया। ग्रामीणों ने जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए दोनों आरोपियों को सुरक्षित रूप से पुलिस के हवाले कर दिया।

झारखंड में ठंड का कहर जारी, मैक्लुस्कीगंज में 1.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, फसलों पर जमी बर्फ की चादर
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस के अनुसार मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर लोगों में चर्चा बनी हुई है।

See also  स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी अचानक पहुंचे रिम्स, खून और दवा के लिए भटक रहे परिजनों ने घेरा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now