मोदी-शाह के खिलाफ JNU में लगे कब्र खुदेगी के नारे, BJP भड़की कहा-सांपों के फन कुचले जा रहे, सपोले बिलबिला रहे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 6, 2026

मोदी-शाह के खिलाफ JNU में लगे कब्र खुदेगी के नारे, BJP भड़की कहा-सांपों के फन कुचले जा रहे, सपोले बिलबिला रहे

डेस्कः सुप्रीम कोर्ट ने साल 2020 के दिल्ली दंगा केस में आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार कर दिया। इसके बाद दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में जमकर नारेबाजी हुई।सोमवार 5 जनवरी को जेएनयू कैंपस में एक विरोध प्रदर्शन किया गया। इसमें छात्र अपने पुराने अंदाज में ही हाथों में तख्ती और डपली लिए थे। जेएनयू छात्र संघ (JNUSU) और वामपंथी संगठनों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी की है। बीजेपी ने कहा कि सांपों के फ़न कुचले जा रहें हैं।सपोलें बिलबिला रहें हैं।

दिल्ली दंगे मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बिजनेसमैन गौतम अडानी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। ये विरोध प्रदर्शन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद किया गया। जहां कोर्ट ने उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।प्रदर्शन का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और गौतम अडानी के खिलाफ नारे लगते सुनाई दे रहे हैं।विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी के खिलाफ अब तक दिल्ली पुलिस को कोई शिकायत अभी तक नहीं मिली है, मामला बढ़ता देख ऐसा माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस खुद ही संज्ञान ले सकती है।

See also  झारखंड में गिरे बड़े-बड़े ओले, 4 दिन लगातार बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट; 50 की रफ्तार से चलेगी हवा

बांग्लादेश में एक और हिंदू का मर्डर, 18 दिन में 5वीं हत्या से बढ़ा आक्रोश
बीजेपी ने बोला हमला
बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वीडियो को पोट करते हुए लिखा कि देशद्रोही उमर खालिद और शरजील इमाम के समर्थन में अर्बन नक्सलियों ने JNU में साबरमती हॉस्टल के बाहर देर रात विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन नहीं है, यह भारत विरोधी सोच को बढ़ावा देना है।बौद्धिक आतंकवादी एकेडमिक्स, डॉक्टर या इंजीनियर हो सकते हैं।

 

वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि सांपों के फ़न कुचले जा रहें हैं। सपोलें बिलबिला रहें हैं। JNU में नक्सलियों, आतंकियों, दंगाइयों के समर्थन में भद्दे नारें लगाने वाले हताश हैं क्योंकि नक्सली खत्म किए जा रहें हैं, आतंकी निपटाए जा रहें हैं और दंगाइयों को कोर्ट पहचान चुका है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now