सरायकेला को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की सौगात, खरकई नदी पर होगा मरीन डाइव, टाउन हॉल का सीएम ने किया उद्घाटन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 24, 2024

सरायकेला : अपने विधानसभा क्षेत्र और जिले को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सौगात दिया है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को 16 योजनाओं का उद्घाटन किया और 204 योजनाओं का शिलान्यास किया। कुल 334 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। इस मौके पर चाईबासा सांसद गीता कोड़ा भी मौजूद थी।

udghatan
मुख्यमंत्री ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरायकेला में खरकई नदी के किनारे मरीन डाइव बनाने की भी घोषणा की। उन्होने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम आधुनिक युग में प्रवेश कर चुके है, पुरानी व्यवस्थाओं में क्यों रहे! परिवर्तन होगा। यहां पार्क , मरीन डाइव, धार्मिक स्थलों का विकास समेत अन्य कार्य भी होंगे। हम रहे या ना रहे, लेकिन आने वाली पीढ़ी यहां के इतिहास से रूबरू होंगी।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने सरायकेला में स्वतंत्रता सेनानी, ओड़िया कवि तथा सामाजिक कार्यकर्ता उत्कलमणि गोपबंधु दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उत्कलमणि गोपबंधु दास आदर्श टाउन हॉल भवन का उद्घाटन किया।

See also  मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रांची स्मार्ट सिटी में राज्य के तीसरे निजी मेडिकल कॉलेज की रखी आधारशिला

cm 4

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now