रांची में शीतलहर की वजह से स्कूलों को बंद करने का निर्देश, उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने जारी किया आदेश

रांची में शीतलहर को लेकर छठीं क्लास तक के सभी स्कूल बंद, 7वीं से 12वीं तक के लिए उपायुक्त ने जारी किया निर्देश

रांचीः राजधानी रांची सहित झारखंड के कई जिले शीतलहर की चपेट में है। रविवार को रांची सहित कई जिलों में कोहरा और ठंड का प्रकोप देखा गया। राजधानी रांची में पड़ रही ठंड की वजह से जिले के उपायुक्त ने केजी से 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है।

रांची समेत झारखंड के कई जिलों में ठंड और कोहरे का प्रकोप, दिन में छाये रहेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, भारत मौसम विज्ञान केन्द्र झारखण्ड राँची के विशेष बुलेटिन के द्वारा झारखण्ड में अगले आदेश तक के लिए भारी ठंड एवं शीतलहरी से संबंधित चेतावनी उपलब्ध करायी गयी है। विदित हो कि येलो जोन की श्रेणी में राँची जिला को चिन्हित करते हुए भारी ठंड एवं शीतलहरी की संभावना व्यक्त की गयी है। इस संबंध में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत् राँची जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी / गैर-सरकारी / निजी विद्यालयों में वर्ग KG से वर्ग 12वीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य दिनांक 05.01.2026 से 06.01.2026 तक स्थगित किया जाता है। विद्यालय प्रबंधन को निदेश दिया जाता है कि वे उल्लेखित आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

लोहरदगा में बड़ा हादसा टला, कोयल नदी पर बना रेलवे पुल का पीलर क्षतिग्रस्त, रांची-लोहरदगा मेमो ट्रेन को रोका गया
यदि उक्त अवधि में किसी विद्यालय में परीक्षा आयोजित है तो अपने विवेकानुसार विद्यालय में परीक्षा का संचालन करेंगे। एवं 10 वीं एवं 12 वीं की कक्षाओं का संचालन विद्यालय अपने विवेकानुसार करेंगे। जानकारी हो की सरकारी विद्यालय शीतकालीन छुट्टियां हेतु 05 जनवरी तक पहले से ही बंद हैं। दिनांक 6 जनवरी को सरकारी विद्यालय शिक्षकों हेतु खुले रहेंगे, जिसमें शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति eVV पर दर्ज करेंगे एवं विद्यालय के गैर शैक्षणिक कार्यों को निष्पादित करेंगे।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now