पूर्व विधायक और बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बिगड़ी तबीयत, भागलपुर से पटना किया गया शिफ्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 4, 2026

पटना के PMCH में मुन्ना शुक्ला को डिस्चार्ज किए जाने पर हंगामा, पूर्व विधायक के स्वजन और अस्पताल प्रशासन में तीखी नोकझोंक

पटनाः जेल में बंद पूर्व विधायक और आरजेडी के बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। इसके बाद उन्हें भागलपुर जेल से पटना के बेऊर जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। फिलहाल, मुन्ना शुक्ला का इलाज पटना के IGIMS में कराया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, लगभग 15 दिन पहले ही उन्हें आंख में दर्द की शिकायत हुई थी। उस वक्त भागलपुर में ही उनका इलाज कराया जा रहा था।

पटना में छाया घना कोहरा, बिहार में तेजी से गिरा तापमान, ‘कोल्ड डे’ की चेतावनी
मुन्ना शुक्ला को क्या हुई परेशानी?
इसके बाद भागलपुर में डॉक्टरों ने पटना जाकर इलाज करवाने की सलाह दी। जेल सुपरिटेंडेंट की माने तो, मुन्ना शुक्ला को आंख के रेटिना में परेशानी होने लगी थी। जिसके बाद स्थिति को गंभीर होता देख, उन्हें पटना बेऊर जेल में शिफ्ट किया गया। अब कहा जा रहा है कि मुन्ना शुक्ला का इलाज जारी है। उनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन होना है। जेल प्रशासन और डॉक्टर की तरफ से लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

See also  असम के झारखंडी आदिवासियों को रोजाना मिलती हैं 250 रुपये मजदूरी, हेमंत सोरेन के निर्देश पर JMM प्रतिनिधिमंडल ने जाना हाल

पटना में 8वीं तक के स्कूल बंद, DM ने ठंड को लेकर जारी किया निर्देश
चुनाव से पहले ही भागलपुर जेल हुए थे शिफ्ट
दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के पहले ही मुन्ना शुक्ला को लालगंज जेल से भागलपुर जेल में शिफ्ट किया गया था। मुन्ना शुक्ला को भागलपुर जेल में शिफ्ट किये जाने को लेकर बताया गया था कि वे जेल से ही फोन पर कुछ लोगों से बात कर रहे हैं। जिसके कारण कहीं ना कहीं चुनाव प्रभावित हो सकता है। इस वजह से उन्हें भागलपुर जेल शिफ्ट किया गया था। लेकिन, उस वक्त बाहुबली नेता की बेटी शिवानी शुक्ला ने बिहार सरकार पर साजिशों के तहत उनके पिता के शिफ्ट किये जाने का आरोप लगाया था।
इस मामले में जेल में हैं बंद
मालूम हो, पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद के मर्डर के मामले में विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला सजायाफ्ता हैं। कोर्ट ने उन्हें दोषी पाने के बाद उम्रकैद की सजा दी थी। जिसके बाद मुन्ना शुक्ला सुप्रीम कोर्ट तक भी गए थे। लेकिन वहां फैसले को सुरक्षित रख लिया गया था। अब देखना होगा कि मुन्ना शुक्ला की तबीयत में सुधार कब तक हो पाती है।

See also  Dumka में नलिन सोरेन की जीत पर JMM कार्यकर्ताओं के साथ डांस करते दिखे थाना प्रभारी, BJP ने DGP और चुनाव आयोग से की कार्रवाई की मांग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now