वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हाथ में हथकड़ी डाल लाया गया अमेरिका, 150 विमान के साथ 30 मिनट तक चला ऑपरेशन

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हाथ में हथकड़ी डाल लाया गया अमेरिका, 150 विमान के साथ 30 मिनट तक चला ऑपरेशन

डेस्कः अमेरिकी आर्मी ने वेनेजुएला पर हमला कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जानकारी दी है। उन्होंने साफ कर दिया है कि फिलहाल यूएस वेनेजुएला का शासन संभालेगा। इससे पहले ट्रंप ने हथकड़ी और आंखों पर पट्टी बांधे मादुरो की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह एक अमेरिकी युद्धपोत पर सवार थे। उधर, लैटिन अमेरिका, यूरोप, रूस और चीन समेत कई देशों ने वेनेजुएला पर अमेरिकी हमलों की निंदा की और तनाव कम करने की अपील की।वहीं, कराकस में अमेरिकी हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत की भी खबरें सामने आ रही हैं।

वेनेजुएला पर अमेरिका का हमला, रक्षा मंत्री के घर और मिलिट्री बेस को बनाया निशाना, राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने देश में घोषित की इमरजेंसी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति निकोलस मादुरो न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में हेलीकॉप्टर से पहुंचे गए। इसके बाद उन्हें भारी सुरक्षा वाले बख्तरबंद मोटरकेड में ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) के दफ्तर ले जाया गया, क्योंकि मादुरो पर ड्रग तस्करी और नार्को-टेररिज्म के गंभीर आरोप हैं।इसके अलावा, निकोलस मादुरो को अमेरिकी अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद देश के सुप्रीम कोर्ट ने उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया है। ट्रंप ने कहा कि डेल्सी रोड्रिगेज अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले चुकी हैं और अमेरिका के साथ सहयोग करेंगी, लेकिन रोड्रिगेज ने टीवी पर मदुरो की रिहाई और प्रूफ ऑफ लाइफ की मांग की। साथ ही अमेरिका को आक्रमणकारी बताया।
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, एब्सोल्यूट रिजॉल्व नामक इस अभियान की योजना और अभ्यास कई महीनों से किया जा रहा था। अभियान शुरू होते ही यह 30 मिनट से भी कम समय में पूरा हो गया और कुछ ही घंटों के अंदर निकोलस मादुरो का शासन समाप्त हो गया।

whatsapp image 2026 01 04 at 07.47.53

अमेरिका के कब्जे में वेनजुएला के राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी, अब वॉरशिप से USA ले जा रहे सैनिक
150 अमेरिकी विमान घुसे
डैन केन ने बताया कि हेलिकॉप्टरों ने पहचान से बचने के लिए पानी की सतह के बेहद नजदीक उड़ान भरी, जबकि ऊपर से अमेरिकी विमानों ने सुरक्षा कवच दिया। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी बलों की ओर से वेनेजुएला की वायु रक्षा प्रणाली को निष्क्रिय किए जाने के बाद 150 से अधिक अमेरिकी विमान देश के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुए।इसी दौरान, आर्मी डेल्टा फोर्स के कमांडो को उस सैन्य अड्डे तक हवाई मार्ग से पहुंचाया गया, जहां मादुरो ठहरे हुए थे।
मादुरो और पत्नी को कैसे पकड़ा?
टीम ने स्टील के दरवाजों को तोड़ते हुए मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ़्लोरेस तक उस समय पहुंच बना ली, जब वो सुरक्षित सेफ रूम में प्रवेश करने से पहले ही रोक लिए गए। फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने उस पल का जिक्र किया। उन्होंने कहा, वो किसी सुरक्षित जगह तक पहुंचने की कोशिश कर रहा था। वो दरवाजा बहुत मोटा था, बहुत भारी था। लेकिन, वो उस दरवाजे तक पहुंच नहीं सका। वो दरवाजे तक तो पहुंच गया, लेकिन उसे बंद नहीं कर पाया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी बलों के पास विशाल ब्लोटॉर्च मौजूद थे, ताकि जरूरत पड़ने पर मजबूत स्टील को काटा जा सके। राजधानी में कम से कम सात विस्फोटों की आवाज़ें सुनी गईं।
कहां है मादुरो और उनकी पत्नी?
मादुरो और उनकी पत्नी को हेलिकॉप्टर के जरिये एक अमेरिकी युद्धपोत पर ले जाया गया और वहां से उन्हें अमेरिका की ओर रवाना किया गया, जहां ट्रंप प्रशासन न्यूयॉर्क में उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की योजना बना रहा है। मादुरो की एक तस्वीर भी सामने आई है। जिसमें उनकी आंखों में पट्टी बंधी है और हाथ भी बंधे हुए हैं। इसके बाद ट्रंप ने अपने फ्लोरिडा स्थित आवास पर एक न्यूज ब्रीफ में मिशन को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुछ अमेरिकी कर्मी घायल हुए हैं, लेकिन उनका मानना है कि कोई भी मारा नहीं गया। हालांकि, वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रीगेज ने कहा कि हमले के दौरान आम नागरिकों और सैन्य कर्मियों की मौत हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now