साहिबगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो और टैंकर की टक्कर में तीन की मौत, चार की हालत गंभीर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 2, 2026

साहिबगंजः जिले के बरहेट-बरहड़वा मुख्य पथ पर रांगा के पास शुक्रवार (2 जनवरी 2026) सुबह एक ऑटो और टैंकर की भीषण टक्कर में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में समरा साह (30), रंदनी सोरेन (30) और 6 वर्षीय बच्ची शांति हेम्ब्रम शामिल हैं। दुर्घटना छोटा रांगा डांड़ पुल मोड़ के पास हुई।इस हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिसमें चार की हालत गंभीर बनी हुई है।

news 1767344686

हजारीबाग में नये साल की रात दो पक्षों में हिंसक झड़प, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

शुक्रवार की  सुबह यात्रियों को लेकर जा रहे आटो (जेएच 17 ए ई 0334) व तेल टैंकर (डब्लू बी 29 डी 6669) में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक स्कूली बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई।घटना में तीन बच्चे समेत कुछ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज अलग-अलग जगहों  पर चल रहा है। घटना के बाद इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने रांगा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतना में तोड़फोड़ की।

See also  Jharkhand Rajya Sabha Election:हेमंत सोरेन से भुपेश बघेल ने रविवार को फिर की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने गठबंधन दलों की बैठक बुलाई

पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ में मिला नाबालिग लड़की का शव, प्रेम प्रसंग की आशंका, मृतका के हाथ पर लिखा मिला “D + L”

 पुलिस शवों को पाेस्टमार्टम के लिए ले जाना चाहती थी लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें रोक दिया। मृतकों में रांगा थाना क्षेत्र के बड़ा रांगा गांव का 30 वर्षीय समरा साह, घटियारी की 30 वर्षीय रंदनी सोरेन तथा डाहूजोर की छह वर्षीय शांति हेम्ब्रम शामिल है। रंदनी सोरेन बरहड़वा जा रही थी।बताया जा  रहा है कि आटो बरहेट से बरहड़वा जा रहा था जबकि तेल टैंकर बरहड़वा से तेल खाली कर बरहेट की ओर जा रहा था तभी यह घटना  हुई। बताया जा रहा है कि सभी यात्री डहुआजोड़ चौक पर उतरने वाले थे लेकिन उससे पूर्व ही हादसा हो गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now