Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | लोहरदगा-गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन की बैठक में एक जनवरी से बंदी स्थगित करने का फैसला, धीरज साहू ने बताया ऐतिहासिक जीत

लोहरदगा-गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन की बैठक में एक जनवरी से बंदी स्थगित करने का फैसला, धीरज साहू ने बताया ऐतिहासिक जीत

livedainik
December 31, 2025 8:15 PM
By
livedainik
5 months ago
Share
Untitled design 14
SHARE

डेस्कः लोहरदगा-गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन की बैठक सह वनभोज कार्यक्रम बुधवार को शंख नदी तट पर उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में एसोसिएशन के संरक्षक सह राज्यसभा के पूर्व सदस्य धीरज प्रसाद साहू मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक में ट्रक मालिकों से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की गई और हिंडाल्को प्रबंधन से मिले आश्वासन के बाद पहली जनवरी 2026 से प्रस्तावित ट्रक बंदी को स्थगित करने की घोषणा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा हिंडाल्को के एक कर्मचारी को हटाने की मांग की गई थी। इस मांग के समर्थन में यह निर्णय लिया गया था कि यदि मांग पर कार्रवाई नहीं हुई तो पहली जनवरी 2026 से सभी ट्रक हड़ताल पर चले जाएंगे। हड़ताल से पहले ही हिंडाल्को कंपनी प्रबंधन ने आश्वस्त किया है कि संबंधित कर्मचारी को यहां से हटा दिया जा रहा है और ट्रक मालिकों की अन्य समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। इसके बाद एसोसिएशन ने ट्रक बंदी को स्थगित करने का फैसला लिया। धीरज प्रसाद साहू ने इसे ट्रक मालिकों की ऐतिहासिक जीत बताया। उन्होंने कहा कि यदि बंदी होती तो सभी माइंस में लोडिंग, अनलोडिंग, कांटा घर, ट्रक परिचालन पूरी तरह ठप कर दिया जाता और एक भी बॉक्साइट बाहर नहीं जाने दिया जाता। उन्होंने ट्रक मालिकों को नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी किसी तरह की परेशानी होने पर वे हमेशा साथ खड़े रहेंगे।

See also  लोहरदगा में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, सहवाग–हरभजन की मौजूदगी से बढ़ेगा रोमांच

WhatsApp Image 2025 12 31 at 6.21.52 PM

एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत : डा. अजय
एसोसिएशन के सह-संरक्षक डा. लाल अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि आपकी एकजुटता ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। यदि आप इसी तरह संगठित रहेंगे तो कोई भी आपके अधिकारों का हनन नहीं कर सकता। वहीं सह-संरक्षक हाजी शकील अंसारी ने कहा कि फूट डालो और शासन करो की नीति यहां नहीं चलेगी। लोहरदगा-गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन पूरी तरह एकजुट है और धीरज प्रसाद साहू हमेशा आपके साथ खड़े हैं।

WhatsApp Image 2025 12 31 at 6.22.10 PM

गलत करने वालों के खिलाफ सख्त रुख : कंवलजीत
एसोसिएशन के अध्यक्ष कंवलजीत सिंह ने कहा कि संगठन का उद्देश्य ट्रक मालिकों का व्यापार सुचारू रूप से चलाना है। यदि कोई व्यक्ति या संस्था गलत करती है तो उसके खिलाफ सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो बड़े से बड़े अधिकारी या व्यक्ति का भी घेराव किया जाएगा। यह एसोसिएशन की स्पष्ट चेतावनी है।

WhatsApp Image 2025 12 31 at 6.23.57 PM

वनभोज में दिखा उत्सव का माहौल
बैठक के बाद वनभोज कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें धीरज प्रसाद साहू ने सभी के साथ बैठकर भोजन किया। ट्रक मालिकों ने पटाखे चलाकर और अबीर-गुलाल खेलकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में रोहित अग्रवाल, मुद्रिका यादव, रहमान अंसारी, राजेश शर्मा, मनीष सिंह, मुख्तार अंसारी, तारीक खान, मोहम्मद अमानुल्लाह, संतोष साहू, रहमत अंसारी, अभय सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। साथ ही समाजसेवी उदय गुप्ता, कांग्रेस नेता सदरुल अंसारी, अरमान खान, बरज सिंह समेत लगभग 400 ट्रक मालिक, ट्रक चालक और गैरेज कमेटी के सदस्य शामिल हुए।

See also  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले राज्यसभा के पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, झारखंड के संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

WhatsApp Image 2025 12 31 at 6.23.55 PMWhatsApp Image 2025 12 31 at 6.22.11 PMWhatsApp Image 2025 12 31 at 6.22.55 PMWhatsApp Image 2025 12 31 at 6.23.56 PMWhatsApp Image 2025 12 31 at 6.24.00 PM

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article WhatsApp Image 2025 12 31 at 15.05.00 मुख्यमंत्री ने आईपीएस रैंक में प्रोन्नत अधिकारियों को दी बधाई, बैच पहनाकर किया सम्मानित
Next Article WhatsApp Image 2025 12 31 at 7.23.31 PM लोहरदगा के बक्सीडीपा में दुकान से 169 मोबाइल चोरी, कैश भी लेकर फरार हुए चोर
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी
  • घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश
  • देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज
  • पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
  • सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों
  • भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर
  • जामताड़ा में 22 लाख की ज्वेलरी लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 18 संगीन मामलों का आरोपी फिरोज अंसारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

You Might Also Like

WhatsApp Image 2026 06 07 at 6.21.27 PM 1

लोहरदगा के कुडू फोरलेन परियोजना को लेकर राहुल सिंह के नाम से मांगी गई लेवी,निर्माण कार्य रोकने की चेतावनी, प्राथमिकी दर्ज

2 days ago
lohardaga plane

VIDEO:लोहरदगा के भंडरा में जमीन के काफी करीब से गुजरा चार्टर्ड प्लेन, पेड़ और मोबाइल टावर के पास से गुजरने पर दहशत में आये लोग

2 days ago
पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार का पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार

लोहरदगा के सेन्हा में ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत

1 week ago
WhatsApp Image 2026 05 30 at 15.36.29

लोहरदगा: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरुकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी

1 week ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?