- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

रांची सहित चार जिलों में शीतलहर, गुमला में ठंड का 10 सान का रिकार्ड टूटा, 12 जिलों में घने कोहरे के आसार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 31, 2025

झारखंड में अगले दो दिनों तक ठंड से राहत, 4.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा कांके

रांचीः पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से झारखंड में दिन में भी ठिठुरन बढ़ गई है। सोमवार से मंगलवार की सुबह तक राज्य में ठंड का नया रिकार्ड बना। गुमला सबसे ठंडा रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान गुमला का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री गिरकर 2.4 डिग्री तक पहुंच गया। गुमला में पिछले 10 सालों की सर्दी का रिकार्ड टूट गया है। पिछले सप्ताह शुक्रवार को गुमला का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो पिछले दस सालों का सबसे कम था। दूसरे स्थान पर रांची से सटा खूंटी रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री गिरकर 3.7 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं रांची में भी सीजन का सबसे ठंडा दिन मंगलवार को रहा, जब न्यूनतम तानमान 1.8 डिग्री गिरकर 5.4 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 3.1 डिग्री कम है।

बिहार में 7 डिग्री तक गिरा तापमान, 5 जनवरी तक राहत की उम्मीद नहीं, 25 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र ने संभावना व्यक्त की है कि 31 दिसंबर को रांची, गुमला, लोहरदगा और खूंटी में शीतलहरी चलेगी। इससे परेशानी बढ़ सकती है, जबकि राज्य के 12 जिलों में घना कोहरा छाने और ठंड बढ़ने की संभावना है। इनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडराम, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज शामिल है।

See also  असम की ID से साहिबगंज में बनाया जा रहा था आधार कार्ड, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

नए साल के जश्न से पहले रांची में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर विशेष नजर
इधर, सुबह में कोहरा छाये रहने से मेदिनीनगर में विजिबिलिटी 300 मीटर रही, जबकि जमशेदपुर में विजिबिलिटी 600 मीटर और देवघर में 650 मीटर रही। मौसम विज्ञान केंद्र ने 31 दिसंबर को उत्तरी व पश्चिमी इलाके के जिलों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर रहने की संभावना जतायी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now