BPSC ने 10 से 16 जनवरी तक आयोजित होने वाली AEDO परीक्षा स्थगित की, 9 लाख से अधिक उम्मीदवारों को झटका

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 29, 2025

डेस्कः बीपीएससी ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 10 जनवरी, 2026 से 16 जनवरी, 2026 तक अलग-अलग तिथियों पर होनी थी। आयोग ने कहा है कि नई परीक्षा तिथि की सूचना बाद में जारी होगी। बिहार लोक सेवा आयोग ने परीक्षा स्थगित करने की सूचना जारी करते हुए कहा कि दिनांक 10 जनवरी 2026 से 16 जनवरी 2026 तक (14 जनवरी को छोड़कर) तक आयोजित होने वाली सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित की जाती है। इस परीक्षा के पुन: आयोजन की तिथि की घोषणा आयोग की वेबसाइट पर की जाएगी।

पटना मेट्रो में बहाली के नाम पर फर्जी इंटरव्यू, पहले विज्ञापन निकाला फिर अभ्यर्थियों को भेजा लेटर
बता दें कि सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) परीक्षा के लिए 9.7 लाख आवेदन हुए हैं। परीक्षा 10 से 16 जनवरी तक तीन चरणों में प्रस्तावित थी।
935 पदों के लिए 9.7 लाख आवेदन
बिहार में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) की 935 वैकेंसी है। जिसमें 374 वैकेंसी अनारक्षित, 93 आर्थिक रूप से कमजोर, 150 पद एससी, 10 एसटी, 168 अत्यंत पिछड़ा, 112 पिछड़ा और 28 पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए हैं। इस बार इस भर्ती के लिए रिकॉर्ड 9.7 लाख आवेदन हुए हैं।

See also  बिहार में 131 करोड़ का बालू घोटाला, ED ने किया खुलासा, नेताओं की मिलीभगत का शक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now