झारखंड में अगले दो दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 2 डिग्री तक लुढ़का तापमान, नये साल में खुशनुमा रहेगा मौसम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 28, 2025

झारखंड के 13 जिलों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, रांची में 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है पारा

रांचीः झारखंड के लोगों के लिए अगले दो दिन ठंड से राहत नहीं मिलेगी। दो दिन बाद कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। हालांकि सुबह में कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाये रहने औश्र कनकनी रहने की संभावना है। दिन में मौसम शुष्क रहेगा। नये साल यानी एक जनवरी को मौसम खुशनुमा रहेगा।

बिहार में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 16 डिब्बे डिरेल, 3 नदी में गिरे
ठंड के प्रकोप ने झारखंड के निकटवर्ती व मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के साथ साथ उत्तर पश्चिमी क्षेत्र पलामू, चतरा, गढ़वा और लातेहार में ठंड ने आमजनों की जीना मुहाल कर दिया है।स्थिति यह है कि मैकलुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया है। जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोगों को ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।रांची शहरी क्षेत्र में शीतलहर ने लोगों की आवाजाही कम कर दी है, जिस कारण शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी Weather Forecast में बताया गया कि इन जिलों में शीतलहर के साथ साथ कोहरे का भी असर बना रहेगा।राज्य के निकटवर्ती मध्य भाग रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में शीतलहर की स्थिति बनी रही। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस मैकलुस्कीगंज का रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री और न्यूनतम 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

See also  जेल से धमकी देने का मामलाः बाबूलाल ने हेमंत को दे दी ऐसी सलाह....

राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू का तीन दिवसीय झारखंड दौरा, ट्रैफिक रूट में किया गया बदलाव, राजभवन को सोहराय पेटिंग से सजाया गया
अगले चार दिन राजधानी का इतना रहेगा तापमान
28 दिसंबर : अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस

29 दिसंबर : अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस

30 दिसंबर : अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस

31 दिसंबर : अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस।

इस साल का सबसे ठंडा दिन
मैक्लुस्कीगंज में शनिवार को न्यूनतम तापमान में एकाएक गिरावट देखने को मिली और न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री नीचे जा लुढका। तापमान गिरते ही क्षेत्र में कड़ाके की ठंड का प्रकोप रहा।शुक्रवार की रात से ही एकाएक ठंड ने अपना प्रकोप दिखाना शुरु कर दिया था। इस वर्ष का अब तक का सबसे ठंडा दिन शनिवार रहा। मैक्लुस्कीगंज में सर्द हवाओं व आंशिक कोहरे से अचानक ठंड बढ़ गई है।
यहां सुबह से ही हल्का कोहरा छाया रहता है और सूर्यदेव के दर्शन देने के बाद लोगों की दिनचर्या शुरू हो रही है। हाड़ कंपाने वाली सर्द हवाएं शरीर को भेद रही हैं। क्षेत्र के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को राणा कंट्री काटेज जोभिया में लगे तापमान मापक यंत्र से न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, गार्डेन गेस्ट हाउस लपरा में तापमान मापक यंत्र से गेस्ट हाउस के निदेशक नेशनल पाल गार्डेन के द्वारा लपरा का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड के चलते सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कम रही।

See also  झारखंड शराब घोटालाः गोवा में जमानत मिलने के बाद नवीन केडिया फरार, विदेश भागने की आशंका
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now